मक्खियों को घर में आने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती है। घर के खिड़की-दरवाजे खुलने की देर होती है और मक्खियों का कमरे में जमावड़ा लग जाता है। मक्खियां भले ही मच्छर की तरह काटती नहीं हैं, लेकिन वह अपने साथ लाखों हानिकारक बैक्टीरिया लेकर आती हैं।
बैक्टीरिया की वजह से ही फूड प्वाइजनिंग, आंखों में इंफेक्शन, टाइफाइड और बुखार जैसी बीमारियां घेर लेती हैं। मक्खियों से फैलने वाली बीमारी को एक बार नजरअंदाज भी कर दिया जाए, लेकिन उनकी भिनभिनाहट खूब इरिटेट करती है। अगर नवरात्रि की साफ-सफाई के बाद घर में मक्खियां भिनभिना रही हैं तो आप एक पानी वाला हैक जरूर ट्राई कर सकती हैं।
घर से मक्खियों को दूर रखने और भगाने में पानी आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके घर में खिड़की और दरवाजे खोलते ही मक्खियां चली आती हैं तो पानी को खास तरह से इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर में लग गई है दीमक? ये मसाला कर सकता है आपकी मदद
घर से मक्खियों को दूर रखने के लिए आपको प्लास्टिक के पॉलीबैग, रस्सी और पानी की जरूरत होगी। अब प्लास्टिक के पॉलीबैग में पानी भर लें और फिर उन्हें रस्सी की मदद से खिड़की और दरवाजों पर टांग लें।
दरअसल, पानी के रिफलेक्शन से मक्खियां डिस्ट्रैक्ट हो जाती हैं और भाग जाती हैं। इस हैक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि पानी से भरी थैलियां 10 से 15 दिन में पीली पड़ने लगती हैं। ऐसे में 10-12 दिन बाद पानी और थैली को बदल लेना चाहिए।
घर से मक्खियों को दूर रखने में पानी और साबुन भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा-सा लिक्विड साबुन मिला लें। अब पानी और साबुन के मिक्सचर को वहां छिड़कें, जहां मक्खियों ने डेरा जमा रखा हो। साबुन छिड़कने की वजह से मक्खियों का उड़ना मुश्किल हो जाता है और वह भागने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के ये हैं सबसे कारगर और आसान उपाय
पानी में नींबू या पुदीना
मक्खियों को भगाने के लिए पानी और नींबू या पुदीना भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए पानी को एक बड़ी कढ़ाई या बर्तन में भर लें। फिर पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें या पुदीना की पत्तियां डालें। नींबू के रस और पुदीने की पत्तियों से आनी वाली सुगंध से मक्खियां दूर रहेंगी।
मक्खियों की समस्या से छुटकारा पाने में नमक और पानी भी मददगारी साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को स्प्रे बोतल में डालकर मक्खियों वाली जगह पर छिड़कें। यह हैक भी मक्खियों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकता है।
अगर आपके घर में खूब मक्खियां हो गई हैं और वह भिनभिनाते हुए परेशान कर रही हैं, तो आप सीधा उनपर पानी का छींटा भी मार सकती हैं। मक्खियां इससे चौंक जाएंगी और कमरे से बाहर निकल जाएंगी। आप चाहें तो खिड़की और दरवाजों पर कटोरे या अन्य बर्तन में पानी भरकर भी रख सकती हैं, इससे भी मक्खियां भ्रमित होती हैं और दूर रहती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: AI and Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।