घर के अंदर डस्टबिन रखने से उसकीबदबू चारों तरफ फैल जाती हैं। कई बार इसकी वजह से घर के मक्खियों का झुंड देखने को मिलता है। डस्टबिन से मक्खियों को भगाने के लिए आप चाहें लाख कोशिश कर लें, लेकिन यह जाने का नाम नहीं लेती। एक बार घर के अंदर आ जाने के बाद मक्खियां खाने की चीजों पर बैठना शुरू कर देती हैं। इससे खाने-पीने की चीजें दूषित हो जाती हैं।
मक्खियां किचन या फिर डाइनिंग टेबल पर रखे खाने-पीने की चीजों पर बैठकर बैक्टीरिया और जर्म्स छोड़ती हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि घर के अंदर रखे डस्टबिन कोरोजाना साफ किया जाए। बता दें कि डस्टबिन पर मक्खियां तभी लगती हैं, जब कचरे सड़ने शुरू हो जाते हैं। यही नहीं इनमें मच्छर भी छिपे हुए होते हैं। तो चलिए बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिसकी मदद से आप डस्टबिन से मक्खियों को भगाने के लिए आजमा सकती हैं।
गीला और सूखा कचरा अलग रखें
कचरे को सड़ने से बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप दो डस्टबिन रखें। जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग होना चाहिए। दरअसल, दोनों एक में मिक्स कर देने से कचरे में नमी आ जाती है, जिसकी वजह से यह जल्दी सड़ने लगते हैं। हालांकि, घर के छोटे डस्टबिन के साथ ऐसा नहीं होता क्योंकि वह रोजाना साफ किया जाता है। अगर आप रोजाना साफ नहीं करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कचरा अलग-अलग डस्टबिन में हों।
नमक के इस्तेमाल से भगाएं मक्खियां
डस्टबिन में प्लास्टिक का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि इससे कचरा निकालने में सहूलियत होती है। हालांकि प्लास्टिक लगाने के बाद नमक का छिड़काव कर दें, इससे मक्खियां नहीं आएंगी। कचरा डस्टबिन में भर गया है तो ऊपर से भी नमक का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से मक्खियां नहीं आएंगी। जब डस्टबिन में भर जाएं तो प्लास्टिक को रैप कर कचरा घर के बाहर रख दें। (
मक्खियों को भगाने का तरीका)
फिनाइल से धोएं डस्टबिन
![clean dustbin]()
अगर आप प्लास्टिक के डस्टबिन का इस्तेमाल करती हैं तो उसे रोजाना फिनाइल से साफ करें। दरअसल, इसकी महक से मक्खियां डस्टबिन के आसपास नहीं आएंगी। डस्टबिन जब पूरी तरह सूख जाए, तब उसमें कचरा फेंकना शुरू करें। कचरा से डस्टबिन जब भर जाए तो उसमें एसेंशियल ऑयल डाल दें। इसके लिए कॉटन बॉल में एसेंशियल ऑयल को डिप करें और डस्टबिन में फेंक दें। इसकी महक से मक्खियां नहीं आएंगी। एसेंशियल ऑयल में मिंट या फिर टी ट्री ऑयल किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसकी महक थोड़ी तेज हो।
विनेगर का इस्तेमाल करें
![use vinegar for dustbin]()
कचरे की बदबू कुछ देर में ही आने लगती है, जिसकी वजह से मक्खियां घर के अंदर आसानी से प्रवेश कर जाती हैं। ऐसे कचरे को फेंकने के बाद उस जगह को विनेगर से साफ करें। विनेगर से सफाई करने के बाद मक्खियां भाग जाएंगी। कोशिश करें कि डस्टबिन भी विनेगर से साफ कर दें। रोजाना कचरा फेंकने के बाद विनेगर के घोल से
डस्टबिन की सफाई करें। विनेगर का घोल बनाने के लिए विनेगर और डिटर्जेंट पाउडर को मिक्स कर दें। अब इसका इस्तेमाल करें।
घर के डस्टबिन पर अक्सर मक्खियों का झुंड देखने को मिलता है तो इन टिप्स को जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों