Easy Tips: मच्छरों से छुटकारा पाने के ये हैं सबसे कारगर और आसान उपाय

आप भी गर्मी में मच्छरों से रहते हैं परेशान? कई उपाय करने के बाद भी नहीं भागते मच्छर? तो यहां देखें मच्छरों से निजात पाने के सबसे आसान, कारगर और असरदार उपाय।

what are the best ways to get rid of mosquitoes

मच्छरों से लगभग सभी लोग परेशान रहते हैं, खासकर गर्मियों के महीनों में। मच्छरों के काटने से न केवल चुभन होती है, बल्कि वे गंभीर बीमारियों जैसे कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया भी फैलाने का काम करते हैं। इसलिए, अपने घर और आसपास के क्षेत्रों से मच्छरों को दूर रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए इसी के साथ आज हम मच्छरों से छुटकारा पाने के कुछ कारगर और आसान उपाय बताते हैं, जिससे आपको तुरंत असर दिखेगा।

मच्छर को भगाने के घरेलू उपचार क्या है?

mosquito remedies

कपूर का करें इस्तेमाल

कपूर हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। इसमें कई रासायनिक गुण होते हैं, जो मच्छरों को भगाने के काम आते हैं। इसके लिए कपूर जलाने से पहले कमरे के दरवाजे बंद कर दें, ताकि कमरे में धुआं बरकरार रहे। इस तरह कपूर जलाने के 30 मिनट के बाद घरों से सारे मच्छर गायब नजर आएंगे। इसके अलावा, आप कपूर की गोलियों को पानी की कटोरी में रखकर भी छोड़ सकते हैं। इसकी तेज गंध से मच्छर दूर हो जाते हैं।

मच्छरों को भगाने में कारगर हो सकता है नींबू और लौंग

what is the fastest way to get rid of mosquito bites

मच्छरों को घर से भगाने में लौंग और नींबू का नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले लौंग का पाउडर बना लें। एक छोटा चम्मच पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लिक्वीड तैयार कर लें। फिर, घर की खिड़कियों और दरवाजे पर इस लिक्वीड को स्प्रे कर दें। इसकी तीखी गंध मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। इस उपाय से मच्छरों को भगाने में आपको मदद मिल सकती है।

मच्छरों से छुटकारा दिला सकते हैं येपौधे लगाएं

मच्छर को भगाने के लिए आप घरों में कुछ पौधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए नीम, तुलसी, पुदीना और लैवेंडर जैसे कुछ पौधे मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए बेहद कारगर उपाय है। आप इन पौधों को अपने घर के अंदर या बाहर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मच्छरों को घर से रखना है दूर तो गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे

मच्छरों के प्रजनन स्थलों को करें खत्म

how to get rid of mosquitoes home remedies

  • मच्छर अक्सर पानी में पनपते हैं। इसलिए अपने घर के आसपास जमे पानी को हटा दें। इसमें बाल्टी, टायर, गमले, और अन्य कंटेनर शामिल हैं, जिनमें पानी जमा हो सकता है। इन सब की साफ-सफाई करत रहें।
  • अपने घर को साफ और स्वच्छ रखें। इससे घरों में मच्छर आकर्षित नहीं होंगे।
  • घरों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें। खासकर, जब दरवाजे या खिड़कियों के बास पेड़-पौधे लगे हों। इससे बचने के लिए आप नेट भी लग सकते हैं।
  • इसके अलावा, खिड़कियों के बाहर लगे पेड़-पौधे की कटाई-छटाई करते रहें।

इसे भी पढ़ें-मच्छरों को दूर भगाती हैं ये पत्तियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP