Navratri Puja Thali 2025: इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है। ऐसे में इसे हर नवरात्रि को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा के भक्त पूरे विधि-विधान से नौ दिन पूजा-पाठ करते हैं। हर दिन माता के नए स्वरूप की सच्चे मन से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा हर दिन अलग-अलग प्रकार का भोग लगाया जाता है। माता के भक्त पूजा करने के साथ पूरे नौ दिन फलहार से उपवास भी रखते हैं। आखिरी दिन अष्टमी-नवमी वाले दिन व्रत का पारण किया जाता है।
नवरात्रि के दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा करने के साथ कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है। तब जाकर पूजा का फल प्राप्त होता है। सही तरीके से की गई पूजा ही फलदायी मानी जाती है। ऐसे में हमें नवरात्रि पूजा और थाली में रखने वाली सामग्री सबकी विशेष जानकारी होनी चाहिए। ऐसा करने से माता की विशेष कृपा बरसती है। सही पूजा सामग्री के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है, इसलिए पूजा थाली में सही सामग्रियों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। यदि आप भी चाहते हैं कि इस बार चैत्र नवरात्रि में माता रानी का आपके ऊपर आशीर्वाद बना रहे तो आप नीचे बताई गई इन पूजा सामग्रियों को थाली में रखना बिल्कुल नहीं भूलें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और जिससे आपके घर परिवार में सुख-शांति का वास होगा।
1. रोली, कुमकुम
2. चावल
3. फूल, माला
4. धूप
5. मिट्टी वाला घी का दिया
6. सुपारी, इलायची, लौंग
7. पान का पत्ता
8. सिन्दूर
9. फल और मिठाई
10. कलावा
11. नारियल
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri Decoration Ideas: अखबार, दुपट्टा और फूलों से इस तरह सजाएं नवरात्रि में माता की चौकी
आप सबसे पहले माता की चौकी अच्छी तरह रखकर उसको साफ कर लें। अब उसपर कोई लाल कपड़ा बिछाएं। इसके बाद माता की मूर्ति रखकर उसपर चुनरी उड़ाएं। इसके बाद चावल रखकर उसके ऊपर कलश स्थापित करें। इसके बाद पूजा की थाली में ऊपर बताई गई सभी सामग्री को रखें। इसके बाद गंगा जल छिड़कें और पूजा प्रारंभ करें।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान आ जाएं पीरियड्स तो कैसे करें पूजा?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock/meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।