Darbar Decoration Ideas: नवरात्रि के खास मौके पर इन खास चीजों से सजाएं माता की चौकी, खुश हो जाएंगी देवी मां

Shardiya Navratri 2024:नवरात्रि के मौके पर देवी मां के आगमन पर लोग घर के साथ-साथ माता की चौकी को खास तरीके से सजाते हैं। अगर आप इस साल अलग तरीके से मंदिर और पूजा स्थल को खास तरीके से तैयार करना चाहती हैं, तो यहां हम आपको मइया की प्रिय चीजों से इसे कैसे सजा सकती हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
image

Decor Ideas For Mata Ki Chowki: साल 2024 में यह पर्व 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि मनाया जाएगा। हिंदू पर्व में इसका खास महत्व है। कहते हैं, कि इन दिनों माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में भक्त गण माता के आने की खुशी में देवी मां के विराजमान स्थल की खास तरीके से साज-सज्जा करते हैं। साथ ही घर और माता का श्रृंगार करते हैं। यदि आप भी माता रानी की मूर्ति अपने घर ला रही हैं और उनके चौकी सजाने के यूनिक तरीके खोज रही हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि मैया की प्रिय चीजों से पूजा स्थल और चौकी को कैसे सजा सकते हैं।

केले से सजाएं माता का दरबार

How to decorate mata chowki for navratri with important things

माता का दरबार सजाने के लिए आप केला का इस्तेमाल कर सकती हैं। केले के पत्ते को इकट्ठा कर उसे माता के बैठने की जगह के पीछे लगाएं। साथ ही अब किनारे पर इसे लगाकर बांधे। इसके बाद आप इस पर फूलों की लंबी-लंबी लड़ी लटकाते हुए सजावट को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-इस नवरात्रि घर के मुख्य द्वार से लेकर सोफा सेट तक को ऐसे करें डेकोरेट, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

आम की पत्ती से बनाएं तोरण

शुभ घड़ी के मौके पर आम के पत्तों से सजावट करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि पर आप माता की चौकी और दरबार को आम के पत्तों से तैयार तोरण को बांधकर सजा सकती हैं। साथ ही किनारे पर मिट्टी की मटकी को सजाकर उसमें केले के पत्ती और गेंदा फूल की सजावट कर सकती हैं। साथ ही प्रवेश द्वार को रंग-बिरंगे फूलों के तोरण या माला से सजाएं।

गेंदा की फूल से करें सजावट

Flower Decoration for Mata ki chowki

माता का पूजा स्थल सजाने के लिए आप केवल गेंदे के फूल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चौकी वाली जगह तय करें। अब इसके पीछे की ओर साड़ी को लटका कर उसे टाइट करें। इसी तरह तीनों ओर साड़ी को लगाएं। अब आप फूलों को पिन की मदद या फूलों की लंबी-लंबी माला बनाकर उसे साड़ी पर लगाकर नीचे लटकाएं।

अगर आप सजावट को स्थिर रखना चाहती हैं, तो ताजे फूलों के बजाय पेपर से बने फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पूजा स्थल को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कागज के फूल बनाएं।

जौ से सजाएं माता की चौकी

How to decorate mata chowki for navratri

माता की पूजा में जौ का खास महत्व होता है। ऐसे में आप इस शुभ मौके पर जौं से चौकी को सजा सकती हैं। इसके लिए प्लास्टिक के गिलास में मिट्टी भरकर उसमें जौ के बीज बोएं। अब इसे आप चारों तरफ रखकर सजा सकती हैं। इसके अलावा आप पान के पत्तों का भी उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Navratri 2023: नवरात्रि में इन चीजों से डेकोरेट करें अपने घर का द्वार, टकटकी लगाए देखते रहेंगे लोग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP