herzindagi
Mango leaves decoration ideas

एक या दो नहीं...आम की पत्तियों से बनाएं इन 5 तरीके के तोरण

त्योहार के मौके पर लोग अपने घर को सजाने के लिए गेंदा और आम पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप मुख्य द्वार पर एक ही तरह की तोरण लगा-लगाकर थक गई हैं, तो यहां हम आपको चार प्रकार की आम पत्ती तोरण के बारे में बताने जा रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-15, 12:30 IST

त्योहार के मौसम में लोग घर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ सजावट का काम भी करते हैं। हिंदू धर्म में आम की पत्तियों और फूल से घर को सजाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अपने घर को सजाने के लिए आम की पत्ती की तोरण और गेंदा फूल की माला बनाकर सजावट करते हैं। खासतौर से लोग दरवाजे के मुख्य द्वार पर आम पत्ती की अलग-अलग तरह की तोरण बनाकर लगाते हैं। हालांकि अधिकतर जगह पर एक ही डिजाइन की लगी हुई तोरण दिखाई देगी। अगर आप इस त्योहार घर को कुछ अलग तरह से सजाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको आम की पत्ती से चार डिजाइन के तोरण बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

आम की पत्ती से बनाए सितारा आकार में तोरण

different Torna with mango leaves

आम की पत्ती से आप स्टार डिजाइन में तोरण बनाकर मुख्य द्वार को सजा सकती हैं। इसके लिए आम की पत्तियों को इकट्ठा कर उसे अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद तीन पत्ती को एक के ऊपर एक क्रॉस करते हुए रखकर  सुई-धागे में फूल को फंसा कर पत्ती के बीच में लगाएं। इस तरह से आप 10 से 12 तोरण बनाकर तैयार करें। अब धागे को पत्ती के डंठल में फंसाते हुए बांधे। इस तरह से आप तैयार तोरण को आप मुख्य द्वार पर लगाकर सजा सकती हैं। साथ ही आप अपने मनपसंद फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बिना पैसे खर्च कर लकड़ी की मदद से सजाएं घर

माला डिजाइन की तोरण

 Types of Mango Leaf Toran Making at Home

घर को सजाने के लिए आप आम की पत्ती से माला डिजाइन वाली तोरण बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आम की पत्तियों को धुलकर कपड़े की मदद से पोंछकर सूखा लें। तोरण बनाने के लिए सबसे पहले आम की पत्ती को लेकर उसे मोड़ते हुए बॉक्स बना लें। इसके बाद दूसरी पत्ती को जोड़ते हुए एक-दूसरे से माला के आकार में बांधे। साथ ही इसे और आकर्षक बनाने के लिए किनारे और बीच में पीले गेंदा के फूल लगाएं। इसी प्रकार आम की पत्ती से छोटी-छोटी सी तोरण माला बनाकर धागे से सब को जोड़कर मुख्य द्वार पर बांधकर सजाएं। 

शंकु वाली तोरण डिजाइन

Mango Leaf Toran Making at Home

शंकु डिजाइन वाला तोरण बनाने के लिए आम की पत्ती इकट्टा कर लें। ध्यान रखे कि पत्ती पर डंठल जरूर हो। इसके बाद कैंची की मदद से डंठल के किनारे से पत्ती को नीचे की ओर आधा काटें। इसी प्रकार दूसरी तरफ भी पत्ती को कट कर लें। अब पत्ती का मुंह अपनी ओर करके एक छोर के डंठल को क्रॉस करते हुए अंदर से बाहर की ओर लेते हुए खींचे। इस तरीके से दूसरे छोर की पत्ती को फंसाए। बचे हुए डंठल को पत्ती के अंदर फंसा कर सारे तोरण तैयार करें। अब इन तोरण को धागे में बांधकर मुख्य द्वार पर सजा सकती हैं।

सिंपल पत्ती तोरण डिजाइन

अगर आपके पास समय की कमी है, तो आप आम पत्ती की सिंपल तोरण बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए पत्ती के किनारे को मोड़ते हुए रस्सी पर बांधे। बांधने के बाद इस पर पहले लाल और इसके बाद पीले रंग से गोल तिलक लगाकर सजाएं।

इसे भी पढ़ें-पेपर बैग फेंकने की बजाय बच्चों के लिए बनाएं ये 3 चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik, shutterstock

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।