प्लास्टिक बैग की तुलना में पेपर बैग मिट्टी में आसानी से मिल जाते हैं। यह वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। आप चाहे, तो इसे खुद ट्राइ भी कर सकते हैं। अगर आप एक प्लास्टिक की थैली को गार्डन में पत्थर के नीचे रखते हैं और वहीं उसके साइड में पेपर को पत्थर के नीचे रखते हैं।
बारिश होने के बाद जब आप दोनों को देखने जाएंगे, तो प्लास्टिक वैसे का वैसे ही होगा। लेकिन पेपर का हाल खराब हो गया होगा। अगर आप उसे अपने हाथों या पैरों से मिट्टी पर रगड़ेंगे, तो वह पूरी तरह से मिट्टी में मिल जाएगा। लेकिन प्लास्टिक के साथ ऐसा नहीं होगा। इसलिए पेपर बैग का इस्तेमाल अब लोग ज्यादा करने लगे हैं। अगर आप इन पेपर बैग्स को फेंकना नहीं चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेपर बैग से कुछ ऐसी चीज बना सकते हैं, जो बच्चों को पसंद आएगा।
(image credit- TORYWELL CRAFT)
बच्चे हर दिन नए-नए खिलौनों की जिद करते हैं। लेकिन बजट अच्छा नहीं होने की वजह से बच्चों की हर जिद पूरी नहीं की जा सकती। अगर आपके बच्चे छोटे हैं, तो आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही पेपर बैग से चीजें बना सकते हैं। आप घर पर ही इससे पपेट्स बना सकते हैं। बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: दवाई के खाली रैपर को किचन में ऐसे करें रियूज
(image credit- LittleGiraffe)
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है मोबाइल के स्क्रीन पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।