Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:09 AM IST HZ Awards 2026
How to remove stinky smell from bag

Lunch Bag में खाना रखकर गई हैं भूल,अब आ रही सड़ने की बदबू? 10 रुपये वाले इस Homemade Spray से कर सकती हैं दूर

Lunch Bag Odor Removal Hacks: क्या आपके लंच बैग से बदबू आ रही है? आप इसे दूर करने के सस्ते और कारगर तरीके सर्च रही हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको लंच बैग से सड़ने की बदबू हटाने का हैक बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 15:20 IST

Lunch Box Bag Cleaning Hacks: अक्सर ऑफिस या स्कूल की भागदौड़ में हम लंच बैग से कई बार बॉक्स या फ्रूट पैकेट निकालना भूल जाते हैं। अगर उसको 2-3 दिन साफ न किया या किसी कारण से उसका इस्तेमाल न करें, तो जब बैग खोलते हैं, तो उसमें से आने वाली सड़न और खाने की दुर्गंध पूरे कमरे में फैल जाती है। कई बार तो साधारण साबुन से धोने के बाद भी वह अजीब सी महक नहीं जाती। अब ऐसे में लोग अक्सर महंगे फैब्रिक रिफ्रेशर या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं किचन में मौजूद कुछ चीजों को मिलाकर स्प्रे बनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

इस लेख में आज हम आपको मात्र 10 रुपये के एक खास स्प्रे और कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये तरीके न केवल बैक्टीरिया को मारेंगे, बल्कि आपके लंच बैग को एकदम फ्रेश बना देंगे।

लंच बैग से आने वाली बदबू को कैसे हटाएं?

how-to-clean-lunch-bag

  • लंच बैग से आने वाली बदबू को हटाने के लिए सबसे पहले उसमें मौजूद खाने की चीज को हटाएं।
  • इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी और डिटर्जेंट के घोल में डालें।
  • आधे घंटे के बाद इसे निकालकर अच्छे से साफ करें।
  • इसके बाद साफ पानी में धोकर धूप में सुखाएं।
  • इसके बाद भी अगर स्मेल बरकरार है या इसे फ्रेश बनाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को अपनाएं-

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: ऑफिस का लंच बैग हो गया है गंदा, ऐसे करें सफाई 

सफेद सिरके से कैसे बनाएं तैयार करें स्प्रे?

सफेद सिरका सिर्फ किचन में चाइनीज खाना बनाने के काम नहीं आता, बल्कि यह दागों-धब्बों और बदबू को दूर भगाने का कारगर और सस्ता उपाय है। 10 रुपये की छोटी शीशी से आप घर पर ही एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे बना सकती हैं। नीचे देखें स्प्रे बनाने का तरीका-

  • एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब बैग के अंदर के हिस्से में इस घोल को अच्छी तरह स्प्रे करें।
  • इसके बाद 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सिरके में मौजूद एसिड बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को तुरंत खत्म कर देता है।
  • सूखने के बाद सिरके की अपनी गंध भी उड़ जाती है और बैग बिल्कुल साफ हो जाता है।

बेकिंग सोडा और अखबार का जुगाड़ आएगा कमाल

How to remove bad smell from lunch box

अगर आपका लंच बैग काफी समय से रखा है, तो उसमें से बदबू निकलने का नाम नहीं ले रहा है, तो आप बेकिंग सोडा वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे देखें इस्तेमाल का तरीका-

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बैग के अंदर थोड़ा सा सूखा बेकिंग सोडा छिड़क दें।
  • इसके बाद पुराने अखबार की गेंदों को बैग के अंदर भर दें।
  • अब बैग की चेन बंद करके इसे रात भर के लिए छोड़ दें।
  • अखबार की स्याही और बेकिंग सोडा मिलकर सारी नमी और गंध को सोख लेते हैं।
  • सुबह बस सोडा झाड़ दें और बैग को गीले कपड़े से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें-  DIY Ideas: पुराने छोटे पड़ गए कपड़ों से यूं बनाएं लंच बैग, टिकाऊ के साथ दिखेगा यूनिक भी 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।