घर को आकर्षक बनाने के लिए अक्सर लोग डेकोरेशन आइटम के साथ फर्नीचर को डेकोरेट करने का काम करते हैं। हालांकि, इस चक्कर में लोगों का काफी पैसा खर्च हो जाता है। मार्केट में मिलने वाले डेकोरेटिव पीस की कीमत हजारों में होती है। ऐसे में कई महीने का बजट बिगड़ जाता है। यकीनन घर को अधिक खूबसूरत बनाने में डेकोरेटिव पीस, स्टैच्यू अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई बार लोग इन सामान को चाहकर भी खरीद पाते क्योंकि इनका प्राइज काफी ज्यादा होता है। अगर आपके साथ भी यह परेशानी होती है तो आपको बता दें कि आप घर पड़े वेस्ट मटेरियल से लेकर लकड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल कर इन आइटम्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। चलिए बताते हैं कैसे।
अगर आप अपने घर की दीवार को सुंदर बनाने के लिए डेकोरेटिव आइटम खोज रही हैं तो आपको बता दें कि आप इसे लकड़ी क मदद से सजा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले जरूरी सामान एकत्र कर लें।
इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: बिंदी के खाली पैकेट्स को फेंकने की बजाए ऐसे करें रियूज
वॉल डेकोरेटिव पीस बनाने के लिए सबसे पहले यह तय करें कि आप किस दीवार को सजाना चाहती है। अब लकड़ी के ढेर सारे टुकड़े लें। अब इन्हें ब्राउन पेंट की मदद से पेंट कर सुखा लें। इसके साथ पेपर पर पत्ती का शेप बनाकर उसे काटकर उसपर ब्राउन और ग्रीन रंग की मदद से कलर करें। इसके बाद इसे लकड़ी के टुकड़े को दीवार पर डाल की तरह चिपका दें। अब डाल के किनारे पर पत्तियों को चिपकाएं।
इसके अलावा आप लाइट और लकड़ी के टुकड़े की मदद से दीवार को सजा सकती हैं। इसके लिए लकड़ी को वॉल पर डाल की डिजाइन बनाकर उसे पेस्ट करें। इसे और सुंदर बनाने के लिए आप झालर लाइट को लकड़ी पर गोल गोल घुमाते हुए लपेट सकते हैं।
आप लकड़ी के टुकड़े की मदद से वॉल पेंटिंग स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए पतली और छोटी-छोटी लकड़ी को एक दूसरे पर चिपकाते हुए बॉक्स का आकार दें। आप चाहें तो इस पर मल्टी कलर की मदद से पेंट भी कर सकती हैं। इसके बाद इसे अच्छे से सुखाकर इसमें फोटो लगाकर वॉल पर टांग सकती हैं।
अगर आपके पास लकड़ी की लंबी-लंबी छड़ी है तो आप इसकी मदद से डेकोरेटिव स्टैंड पॉट व गुलदस्ता बना सकती हैं। इसके लिए छोटी बड़ी लंबी छड़ी लेकर उसे पेंट करें। अब इसमें आप थर्माकोल की मदद से छोटे-छोटे बॉल बनाकर पतली रस्सी या ग्लू की मदद से पेस्ट करें।
इसे भी पढ़ें- Reuse Idea: कबाड़ समझकर फेंकने से पहले जरूर जान लें घर में पड़ी बेकार चीजों का रीयूज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।