आज के समय अधिकतर घरों में एक से बढ़कर एक टेबल देखने को मिलते हैं। ये ना सिर्फ देखने में बेहतरीन होते हैं बल्कि घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लगाने का काम करते हैं। हालांकि सभी लोग टेबल का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पुरानी टेबल को हटा देते हैं। उन्हें लगता है कि वह टेबल उनके कमरे को बेकार बना रही है। लेकिन आपको बता दें कि आप नई और पुरानी टेबल को डेकोरेट कर कमरे की सुंदरता में चार-चांद लगा सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इन्हें ब्यूटीफुल बना सकती हैं।
अगर आपको पेंटिंग करना पसंद है तो आप अपने टेबल को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने टेबल की नाप और आकार को चेक करें। अगर आपके पास किसी प्रकार का शीशा या ट्रांसपेरेट्स पॉलीथीन कवर है तो आप पेपर का भी इस्तेमाल कर सकती है। अब आप पेपर पर अपनी मनपसंद आकार बनाकर उसे पेंट करें। सूखने के बाद इसे टेबल के ऊपर रखकर उसे शीशा या ट्रांसपेरेंट कवर की मदद से ढक दें। इस टेबल को आप कमरे के बीच में रखें।
इसे भी पढ़ें- घर के टेबल को बनाना चाहती हैं खूबसूरत? इन टिप्स की लें मदद
अगर आप पेंटिंग करने में माहिर है तो आप पुरानी लकड़ी की टेबल पर ड्राइंग बना सकती हैं। इसके लिए आप टेबल के किनारे पर बॉर्डर बनाते हुए डेकोरेट करें। डेकोरेट करने के बाद टेबल को अच्छे से सुखने के लिए छोड़ दें। अब आप इस मेज को साइड टेबल के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। मेज को एक अलग लुक देने के लिए आप इसके बीच में बुक व छोटा फ्लावर पॉट रख सकती हैं।
आप बाजार में मिलने वाले स्टिकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप कमरे के लुक के हिसाब से स्टिकर चुनें। अब इसकी मदद से टेबल को पूरी तरह से कवर करें। वाटर प्रूफ स्टिकर को खरीदें। इससे लिक्विड पदार्थ गिरने पर ये जल्दी खराब नहीं होगे।
इसे भी पढ़ें- इस तरह करें सेंटर टेबल को डेकोरेट, बढ़ जाएगी घर की शोभा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।