लिविंग रूम किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। क्योंकि फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने की यह सबसे अच्छी जगह होती है। सुबह की चाय हो या शाम का नाश्ता सभी उसी जगह पर गपशप करते हुए वक्त बिताते हैं। ऐसे में, लिविंग रूम का अच्छा दिखना भी जरूरी होता है। कई लोग फैशन के अनुसार, लिविंग रूम की सजावट को बदलते रहते हैं। इसके कारण उन्हें काफी ज्यादा खर्च भी करना पड़ जाता है। पर, आज हम आपको लिविंग रूम डेकोरेट करने के ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जो बेहद शानदार लुक क्रिएट करने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी हो सकता है।
लिविंग रूम में रखें पौधा
साज-सजावट के लिए पौधों का अहम रोल होता है। यह आपके लिविंग रूम को बेहद आकर्षक बनाने में आपकी मदद कर सकता है। पौधे लगाने में आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने लिविंग रूम में रखी कॉर्नर टेबल पर फ्लावर पॉट में आप इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो लिविंग रूम की सेंटर टेबल पर भी ऐसे छोटे प्लांट्स रख सकते हैं। हालांकि, आप आर्टिफिशियल पौधे भी रख सकते हैं।
पुराने फर्नीचर को ही अलग अंदाज में करें सेट
आपको हर बार लिविंग रूम के लिए सोफा सेट, टेबल या किसी भी तरह के फर्नीचर लेने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने फर्नीचर को भी नया रूप देकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टेबल को पसंद अनुसार या किसी थीम के आधार पर पेंट कर सकते हैं। इसके अलावा सोफे के कवर को बदल कर भी आप इसे नया दिखा सकती हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
DIY सजावट से लिविंग रूम को बनाएं अट्रैक्टिव
आप अपने लिविंग रूम को खुद की पेंटिंग से सजा सकती हैं। अगर आप पेंटिंग करती हैं, तो अपनी कला को इस कमरे के दीवार पर लगा सकती हैं। इसके अलावा, आप पुरानी चीजों के साथ कुछ क्रिएटिविटी करके भी सजावट का सामान बना सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आपका लिविंग रूम भी आकर्षक लगेगा।
इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम को बड़ा दिखाने के लिए अपनाएं ये होम डेकोर टिप्स
लाइटिंग में कर सकते हैं बदलाव
लिविंग रूम को शानदार लुक देने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि यहां नेचुरल लाइट ज्यादा से ज्यादा आए। इसके लिए आप यहां की खिड़कियों में बदलाव कर सकते हैं। अगर यह छोटा है, तो इसे बड़ा करवा सकते हैं। इसके अलावा, आप कमरे में कुछ स्पेशल लाइटिंग को लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों