Navratri Decoration Ideas: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसकी शुरुआत कल यानी की 9 अप्रैल से हो रही है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। लोग नवरात्रि पर देवी मां को प्रसन्न करने के लिए मुख्य द्वार से लेकर पूजा घर और पूरे कमरे तक की सफाई करके उसे सजाते हैं। ऐसे में अगर आप इस साल कुछ अलग तरीके से घर को डेकोरेट करने की सोच रही हैं, तो आप सराफ फर्नीचर के सीईओ और फाउंडर रघुनंदन सराफ के बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
नवरात्रि पर माता की चौकी सजाने के लिए आप आपको सबसे पहले एक छोटे स्टूल या चौकी ले लेना है। फिर, उसपर लाल रंग के कपड़े बिछाकर देवी मां के स्थान को फूलों से सजा दें। इसके अलावा, आप लाल, पीले और हरे रंगों के धार्मिक प्रतीकों वाले कपड़े या टेपेस्ट्री लटकाकर माहौल नवरात्रि का माहौल बना सकती हैं। फिर, स्टूल और पर्दे दोनों को मोतियों और शुभ प्रतीकों से सजाएं।
अपने घर में शांति महसूस करने के लिए आप अपनी नवरात्रि की सजावट में लकड़ी की विंड चाइम शामिल कर सकती हैं। इन्हें खिड़कियों, दरवाजों या फिर बाहरी क्षेत्रों में लटकाएं, जहां पर अच्छी हवा आती हो। इसके अलावा, नवरात्रि उत्सव से संबंधित शुभ प्रतीकों या नक्काशी वाली झंकार को भी आप चुन सकती हैं। इनकी मधुर धुन आपके घर में एक सुखद माहौल बनाएंगी और त्योहार के दौरान आपके घर को आध्यात्मिक लुक भी मिल जाएगा।
नवरात्रि के दौरान आप पारंपरिक तोरण के बजाय, लकड़ी के तोरण का उपयोग करके एक अनोखा तोरण बना सकती हैं। खूबसूरत डिजाइनों और शुभ प्रतीकों वाले कई डोर हैंगिंग मटेरियल आपको मिल जाएंगे। उन्हें अपने घर के प्रवेश द्वार पर रंगीन मोतियों और घंटियों को अटैच करके लटका सकती हैं। या फिर आप ऐसे तोरण ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से खरीद भी सकती हैं। पारंपरिक सजावट के मौके पर यह तरीका आपकी नवरात्रि के डेकोरेशन को आकर्षक बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में इन चीजों से डेकोरेट करें अपने घर का द्वार, टकटकी लगाए देखते रहेंगे लोग
लाल रंग को जुनून और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, नवरात्रि के दौरान अपने बैठने की जगह यानी सोफा को लाल कालीनों से सजा सकते हैं। इसके लिए कढ़ाई या सेक्विन वाले कुशन शामिल को भी आप अपने सोफे पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेहमानों को आरामदायक सीट देने के साथ, बेहतरीन डेकोरेशन के लिए बेस्ट हैं ये सोफा सेट
अनुष्ठान के दौरान परिवार के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था करने के लिए आप अपने पूजा स्थान के चारों ओर ओटोमन स्टूल लगा सकते हैं। यह बैठने में काफी आरामदायक होता है। इन स्टूलों को आप रंगीन कपड़ों या कुशनों से भी सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अपने घर को बिल्कुल मुफ्त में सजा सकते हैं आप, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।