herzindagi
miss universe ends upper age limit

Miss Universe Pageant: मिस यूनिवर्स के इतिहास में पहली कंटेस्टेंट के लिए खत्म की गई आयु सीमा

न्यूयॉर्क फैशन वीक 2024 के दौरान मिस यूनिवर्स 2022 आर'बोनी गेब्रियल ने एक ऐतिहासिक घोषणा की जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता की उम्र सीमा को खत्म किया गया है।
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 18:01 IST

Miss Universe Age Limit: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार एक ऐसा फैसला लिया जिसको पढ़कर आप भी खूश हो जाएगी। आपको बता दें कि अब प्रतिभागियों के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी। न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान के दौरान, मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी गेब्रियल ने मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के द्वारा किए गए बदलावों के बारे में जानकारी दी। फेमस ब्यूटी पेजेंट साल 1952 में आयु सीमा को खत्म कर  दिया गया था। आर बोनी गेब्रियल ने खुद पिछला रिकॉर्ड तोड़कर साल 2022 में 29 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का क्राउन पहना था।

मिस यूनिवर्स के लिए बड़ी आयु सीमा

Gabriel

इस अनाउंसमेंट के बाद अब साल 2024 में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगिताओं को एक नया रिकॉर्ड बनाने का मौका मिलेगा। हालांकि इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको 18 साल का होना जरूरी है। इसे ऑर्गनाइजेशन की तरफ से लागू किया गया है। मिस यूनिवर्स की विनर रहीं आर बोनी गेब्रियल ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अब हर उम्र की महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। इसके जरिए वो अपने सपने पूरे करेंगी। हम तो करते हैं उसका बहुत सारे लोग सराहना करते हैं। इस बात की खुशी है कि हम महिलाओं के लिए कुछ अच्छा कदम उठा पा रहे हैं।

इन महिलाओं को मिलेगा हिस्सा लेने का मौका

Miss universe Owner

पिछले साल 20 मिलियन डॉलर में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन को खरीदने वाली ट्रांसजेंडर एंटरप्रेन्योर ऐनी जक्काफोंग जकरजुटाटिप (मिस यूनिवर्स का खिताब) की वजह से ऑर्गेनाइजेशन ने इतनी जल्दी और अच्छी ग्रोथ की है। 2023 सीजन के लिए, उन्होंने शादीशुदा, तलाकशुदा और प्रेग्नेंट प्रतियोगियों पर लगे प्रतिबंध को भी पूरी तरीके से हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य

ये महिलाएं बनी मिस यूनिवर्स

  • पिछले महीने, ग्वाटेमाला की मिशेल कोहन एक मां हैं और वो पहली ऐसी महिला रही हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता को जीता है। वहीं मिस यूनिवर्स नेपाल (मिस यूनिवर्स हरनाज संधू) ने अपनी पहली बार प्लस साइज महिला को इस प्रतियोगिता में जीतने का ताज पहनाया। 
  • 22 साल की जेन दीपिका गैरेट, जो अमेरिका की रहने वाली हैं, वो एक मेडिकल स्टूडेंट रह चुकी हैं, इन्होंने 20 अन्य प्रतियोगियों को हराकर खिताब जीता, इनके जीतने के बाद हर साइज की महिलाओं को एक प्रेरणा मिली की वो भी हिस्सा लेकर इस प्रतियोगिता को जीत सकती हैं।
  • मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता जल्द ही आयोजित किया जाएगा और 18 नवंबर को ग्रैंड फिनाले में विजेता को इसका ताज पहनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं कैसे मिलता है मिस यूनिवर्स का खिताब, क्या है सेलेक्शन का तरीका

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।