महाशिवरात्रि एक हिंदू त्योहार है जो हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है और इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का अर्थ है 'शिव की रात'। इस रात को भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करने का एक विशेष अवसर है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने का भी बहुत महत्व है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के मन और शरीर शुद्ध होते हैं और उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अब ऐसे में इस दिन गेहूं की फली चढ़ाने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गेहूं की फली को समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन इसे भगवान शिव को अर्पित करने से भक्तों को समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गेहूं की फली को भगवान शिव को चढ़ाने से समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि गेहूं की फली को चढ़ाने से मोक्ष और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इतना ही नहीं, गेहूं की कटाई होने के बाद सबसे पहले उसकी फली महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को गेहूं की फली चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Maha Shivratri 2025 Panchkoshi Parikrama: महाशिवरात्रि के दिन पंचकोसी परिक्रमा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें किसने की थी शुरुआत
गेहूं को कृषि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह उर्वरता, धन, और आन्न के भंडार का संकेत है। पूजा में गेहूं की फली चढ़ाने से घर में समृद्धि और सुख-शांति की कामना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गेहूं की फली चढ़ाने से सभी देवी-देवता का आशीर्वाद मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Maha Shivratri 2025: भारत के इस मंदिर में होती है जुड़वा शिवलिंग की पूजा, बेहद रोचक है कहानी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।