सावन महीने के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं ये 2 चीजें, रोग दोष से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में आखिरी प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे अर्पित करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
sawan last pradosh 2025 offer laung and fennel seeds to lord vishnu for better health

सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सावन प्रदोष कहा जाता है। वहीं यह सावन का आखिरी प्रदोष है, इसलिए इसका महत्व दोगुना हो जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा का भी विशेष फल मिलता है। यह माना जाता है कि सावन के अंतिम प्रदोष पर भगवान शिव की आराधना करने से पूरे सावन मास में की गई पूजा का फल प्राप्त होता है और सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई भी समस्याएं आ रही है तो इस आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें हैं जो अर्पित करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को अर्पित करें लौंग

51+VxjPrqrL._UF1000,1000_QL80_

लौंग को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लौंग को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लौंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसे अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। भगवान शिव को लौंग अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी माना जाता है कि लौंग चढ़ाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। आप दो लौंग को अपने हाथ में लें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इसके बाद इन लौंग को शिवलिंग पर अर्पित कर दें। आप चाहें तो एक साफ कपड़े में 2-3 लौंग बांधकर भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। लौंग अर्पित करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।

आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को अर्पित करें सौंफ

81GisX2+hCL._UF1000,1000_QL80_

सावन का अंतिम प्रदोष व्रत और भी खास हो जाता है क्योंकि यह सावन महीने के साथ समाप्त होता है। इस दिन भगवान शिव को सौंफ अर्पित करना एक विशेष अनुष्ठान माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौंफ को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह सुख, समृद्धि, वैभव और वैवाहिक जीवन का कारक होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सौंफ अर्पित करने से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, बल्कि शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। इससे भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, धन-धान्य की कमी दूर होती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। जिनके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं। वह सौंफ जरूर अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Shiva First Avtar: कौन सा था शिवजी का पहला अवतार? जानें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP