sawan purnima 2025 offer sesame seed honey curd and chandan to lord vishnu for good health

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं ये 4 चीजें, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस दिन शिव जी को क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 14:31 IST

सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है, और यह भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे महीने में भक्तगण भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं। सावन की पूर्णिमा, जिसे श्रावण पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस पवित्र महीने का समापन करती है और भगवान शिव की पूजा के लिए इसका विशेष महत्व है। इस दिन रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है, जिसमें शिवलिंग को विभिन्न पवित्र द्रव्यों से स्नान कराया जाता है। रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे आध्यात्मिक शांति मिलती है। अब ऐसे में इस दिन भगवान शिव को क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं शहद

shiv-pics

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव को शहद चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से जूझ रहा है या लंबे समय से अस्वस्थ है, तो सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को शहद चढ़ाने से स्वास्थ्य में सुधार होता है। माना जाता है कि शिव जी आरोग्य का आशीर्वाद देते हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को इस दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद चंदन

पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से होता है। सफेद चंदन चंद्रमा का कारक भी माना जाता है। इस दिन शिवजी को चंदन चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मन शांत रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में मानसिक शांति नहीं है तो सावन पूर्णिमा के दिन शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाने से लाभ हो सकता है।

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं दही

सावन पूर्णिमा के दिन दही चढ़ाने से चंद्रमा भी मजबूत होता है, क्योंकि दही का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। चंद्र देव मन और मानसिक शांति के कारक हैं, और उनकी कृपा से व्यक्ति को मानसिक स्थिरता और शांति मिलती है। इससे व्यक्ति को आत्मिक शांति भी मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें -  शिव के सावन की पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं काले तिल

Kale-Til-1

ज्योतिष शास्त्र में काले तिल का संबंध शनि देव और राहु-केतु से भी जोड़ा जाता है। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने से शनि दोष, राहु-केतु के अशुभ प्रभावों और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि काले तिल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह पापों का नाश करने वाला और सौभाग्य वृद्धि करने वाला माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - 4 दिन बाद खत्म हो जाएगा सावन, जानें कब है पूर्णिमा तिथि और पूजा से लेकर स्नान-दान तक का शुभ मुहूर्त

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;