कहा जाता है कि किसी भी घर की प्रगति के लिए उस घर की महिला ही जिम्मेदार होती है। महिलाओं की तुलना मां लक्ष्मी से की जाती है क्योंकि घर में उनके द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बार महिलाओं से जाने अंजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो घर की सुख शांति को नष्ट कर देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी वो गलतियां हैं जो महिलाओं को नहीं करनी चाहिए।
घर की साफ़ सफाई महिलाओं की जिम्मेदारी होती है। कई बार महिलाएं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा नहीं पाती हैं और घर में गंदगी इकठ्ठा होने लगती है। घर में जगह -जगह पर जाले लग जाते हैं या फिर घर के कोनों में कूड़ा इकठ्ठा होता है। ऐसा करने से घर की शान्ति भंग होने लगती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। महिलाओं को चाहिए कि घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए रोज़ सफाई करें और जाले न लगने दें।
आजकल की व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को सुबह किचन में प्रवेश करते समय ये ध्यान नहीं होता है कि किचन में प्रवेश करने से पूर्व स्नान कर लें। कहा जाता है कि किचन मंदिर के सामान होता है, इसलिए खाना बनाने से पूर्व स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा न करने से अशुद्ध भोजन बनता है और घर के सदस्यों का मन भी अशुद्ध होने लगता है, जिससे घर की सुख शांति नष्ट होने लगती है। हमेशा सुबह उठकर प्रथम स्नादि करके ही किचन में प्रवेश करें। ऐसा करना घर की प्रगति के लिए अच्छा होता है।
इसे जरूर पढ़ें : घर के झगड़ों से छुटकारा पाना है तो अपनाएं फेंग शुई के ये उपाय
ऐसी मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन हानि होती है क्योंकि सूर्यास्त के समय लक्ष्मी जी घर में विराजमान होती हैं और झाड़ू लगाने से वो घर के बाहर चली जाती हैं। यदि किसी वजह से झाड़ू लगानी भी पड़े तो कूड़ा घर से बाहर न निकालें।
महिलाओं की ख़ास आदत होती है कि वो कंघी करके बालों का गुच्छा कहीं भी फेंक देती हैं और बाल पूरे घर में उड़ते रहते हैं। ऐसा करने से घर के सुख शांति में कमी तो आती है ही साथ ही धन की भी हानि होती है।
आजकल की महिलाएं अपनी दैनिक क्रियाओं में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि ईश्वर का ध्यान भी नहीं करती हैं और सुबह शाम घर के मंदिर में दीपक भी नहीं प्रज्ज्वलित करती हैं। ऐसा करना उनके और सम्पूर्ण परिवार के लिए अत्यंत कष्टकारी साबित हो सकता है। महिलाओं को घर में सुबह शाम दीपक जरूर प्रज्वल्लित करना चाहिए और भगवान का पूजन करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें : वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का महत्त्व, मानव जीवन पर इसका क्या प्रभाव होता है
महिलाएं जल्दबाजी में खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा साफ़ करना भूल जाती हैं और गंदे गैस में ही दुबारा खाना बना लेती हैं। ऐसा करने से खाने की शुद्धता नष्ट होती है साथ ही घर की सुख शांति भी ख़त्म हो जाती है।
यदि आप भी ऐसी कोई गलती करती हैं तो घर की सुख शांति के लिए अपनी ये आदतें आज ही बदल दें क्योंकि घर की उन्नति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी ही है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:free pik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।