हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत को संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। हर साल रिपब्लिक डे के खास अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा किसी ने किसी देश के राष्ट्रपति को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। यह परंपरा भारत की विदेश नीति, रणनीतिक संबंधों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। राजकीय मेहमानों को बुलाने की परंपरा साल 1950 से ही चली आ रही है।
इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को न्योता भेजा था। इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया गया। आज हम आपको इस लेख में इस साल गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर शामिल होने वाले राजकीय मेहमान का नाम और किस तरह इनका चयन किया जाता है उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आपको बता दें इस साल गणतंत्र दिवस 2025 (76th Republic Day 2025) के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राजकीय मेहमान होंगे। वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह भारत के लिए बेहद खास मौका है। सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच काफी पुराना रिश्ता है।
बताया जा रहा है इस यात्रा के दौरान प्रबोवो सुबियांतो और नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता और कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं। सन 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बीते साला अक्टूबर 2024 में ही इंडोनेशिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए हैं। ऐसे में सुबियांतो का भारत दौरा भारत के लिए बेहद अहम साबित होगा।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट का चयन किया जाता है। आपको बता दें इसकी प्रक्रिया 6 महीने पहले ही शुरू के दी जाती है। चीफ गेस्ट का चुनाव करते समय बहुत सी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाता है। सबसे पहली बात भारत और उस देश के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक संबंध कैसे रह चुके हैं। दूसरा वहां की अर्थव्यवस्था और राजनीति से भारत का कैसा कनेक्शन है। इसके अलावा वहां की आर्मी और मौजूदा सरकार की विदेश नीति को ध्यान में रखा जाता है। इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का चुनाव किया जाता है। चीफ गेस्ट का चयन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों की आपसी सहमति से होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: SANSAD TV (X Twiiter)/freepik/dainik jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।