अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस पर आज टाइगर देखने हजारों पर्यटक जगह-जगह अपने परिवार के साथ निकल पड़े हैं। टाइगर डे के मौके पर आज पर्यटकों की भीड़ राष्ट्रीय उद्यान पहुंची है। अगर आप भी उसी शहर में हैं, जहां टाइगर देखने का मौका आपको मिल सकता है, तो इससे अच्छा आपके लिए और क्या होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के ऐसे खूबसूरत टाइगर रिजर्व उद्यान के बारे में खास बातें बताएंगे। बहुत लोग देश के इन उद्यान के बारे में जरूरी जानकारी नहीं जानते।
भारत का पहला टाइगर रिजर्व उद्यान कहां है?
- बहुत कम लोग जानते हैं कि जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उद्यान भारत का सबसे पहले टाइगर उद्यान है।
- कहां स्थित है- यह उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित है।
- कैसे पहुंचे- जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से नैनीताल की दूरी लगभग 2 घंटे की है। आप पहले नैनीताल पहुंचकर, जिम कॉर्बेट के लिए कैब या स्कूटी रेंट पर लेकर पहुंच सकती हैं।

भारत में सफेद बाघो का घर किस शहर को माना जाता है?
मध्य प्रदेश के उद्यान में आप सफेद बाघ देखने जा सकती हैं। पूरे देश में सफेद बाघ के लिए मध्य प्रदेश जाना लोग पसंद करते हैं। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी सफेद बाघ का नजारा देखने आते हैं। व्हाइट टाइगर सफारी का मजा लेने के लिए यहां दिन भर लाइन लगी रहती है। मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र को सफेद बाघों का घर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: International Tiger Day:भारत के इन प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में बच्चों को ले जाएं घुमाने
भारत में सबसे ज्यादा बाघ किस राज्य में है?
भारत में सबसे ज्यादा बाघ उत्तराखंड नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देश के सबसे ज्यादा बाघ है। यह उद्यान 1968 में बनाया गया था। तब से यहां बाघों का खास तौर पर ख्याल रखा जाता रहा है।
- कहां स्थित है- मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया जिले में स्थित है।
- कैसे पहुंचे- आप मध्य प्रदेश ट्रेन से आ सकती हैं, इसके बाद ऑटो या कैब बुक करके यहां घूमने जा सकती हैं।

भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
भारत के आंध्र प्रदेश में देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व उद्यान है। नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व 3,728 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। बड़े क्षेत्र में फैले होने के वजह से आपको तरह-तरह के जानवर इस उद्यान में देखने को मिलते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों