Republic Day 2025 Quotes in Hindi: 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। उसी समय से हर साल 26 जनवरी को पूरे जोश और उत्साह के साथ, भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमेशा से ही हर भारतीय के लिए बेहद खास है। हमारा संविधान, दुनिया के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखा हुआ संविधान है यह खास दिन, हमें न केवल हमारे देश, हमारे संविधान पर गर्व करने का मौका देता है बल्कि हमें हमारी आजादी, हमारी एकता और अखंडता का जश्न मनाने का संदेश भी देता है। इस साल हम अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं और इसे लेकर हर देशवासी में उमंग और उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना हिलोरे ले रही है। अगर आप इस खास दिन पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।
1. मेरे तिरंगे की ऊंची है शान,
मेरे तिरंगे पर है मुझे अभिमान।
इसका सिर ऊंचा रखना धर्म है मेरा,
जब तब है मेरी जान में जान।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !
2. मेरा देश मेरी पहचान है,
मेरे भारत की सबसे ऊंची शान है।
यहां हर धर्म का सम्मान है,
हर जुबां पर भारत मां का नाम है।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !
3. सूरत नहीं, सीरत से प्यार करते हैं,
हम भारतवासी अपने देश पर जीते-मरते हैं।
देश की रक्षा में न्यौछावर कर सकते हैं अपना जीवन,
हमारी मातृभूमि को शत-शत नमन।।
Happy Republic Day 2025 !
4. ऋषि-मुनियों की भूमि, वीरों की शान है मेरा भारत,
परंपराओं की धरती, विज्ञान की पहचान है मेरा भारत।
पल-पल आगे बढ़ रहा है मेरा भारत,
प्यार और सद्भाव के पथ पर चल रहा है मेरा भारत।।
76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
5. वीरों की इस धरती पर लिखी है बलिदान की कहानी,
हर दिल में गूंजती है देशभक्ति की वाणी।
जाति-धर्म नहीं, देश प्रेम ने है हमें बांधा,
हर भारतीय के दिल से जुड़ा है देशभक्ति का यह अटूट धागा।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !
6. भारत का नागरिक हूं, यह सोचकर दिल में गर्व भर जाता है,
अपने देश की गौरव गाथा मेरा दिल हर पल गाता है।
सलामत रहे मेरा भारत, बस यही है मन की मुराद,
एकता-अखंडता और प्यार का बना रहे सदा साथ।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025 !
7. हर भारतवासी का यही है अरमान,
मेरा भारत बने सबसे महान।
दुनिया के हर कोने में हो मेरे देश का सम्मान,
मिटाए न मिटे, ऐसी हो मेरे देश की पहचान।।
76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
8. संविधान के सम्मान में सिर झुकाएं,
प्यार और अपनेपन को भारत की पहचान बनाएं।
न हो कोई छोटा, न कोई बड़ा,
तिरंगे के नीचे हाथ थामे हर देशवासी हो खड़ा।।
Happy Republic Day 2025 !
9. अमन से भरा है ये मेरा वतन
मातृभूमि को मेरा शत-शत नमन
देश पर कुर्बान हैं मेरे कितने ही जन्म
हमेशा खुशियों से आबाद रहे मेरा वतन
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
10. पूरी दुनिया में गूंज रही है भारत के गौरव की कहानी
मेरे देश की पहचान है सदियों पुरानी
लगातार आगे बढ़ रहा है मेरा हिंदुस्तान
हर कदम पर बना रहा है अपनी नई पहचान
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
11. भारत मां की हैं हम सब संतान
गर्व से कहते हैं मेरा भारत महान
देश प्रेम से खूबसूरत है क्या भला कोई भी एहसास
देश से जुड़ी ये प्रीत है सबसे खास
12. संघर्षों की डगर पर चलकर तय हुआ आजादी का सफर,
वक्त से लड़ते, हिम्मत करते, हर मुश्किल को किया बेअसर।
आज दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान है,
आज अपना गणतंत्र, अपना संविधान है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
इसे भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? जानें इतिहास और महत्व
13. गणतंत्र दिवस की शान बढ़ाएं,
तिरंगे को हर दिल में सजाएं।
चलो आज यह प्रण लें,
भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
Happy Republic Day 2025
14. हर दिल में देशभक्ति का हो उजाला,
हर रात हो रोशन और हर दिन हो उम्मीदों वाला।
प्रगति के पथ पर आगे बढ़े मेरा हिंदुस्तान,
गर्व से बार-बार मैं कहूं मेरा भारत महान।।
Happy Republic Day 2025
15. संस्कृति और साहित्य की बात हो या विज्ञान का साथ हो,
इतिहास के पन्नों में वीरता की कथा हो या जीत का आगाज हो।
मेरे भारत की निराली रही है बात,
बोलते हैं हम प्यार की बोली, देते हैं अपनों का हमेशा साथ।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !
16सभी बोलते हैं प्यार की बोली,
दिल है जैसे सात रंगों से सजी रंगोली।
प्यार और अपनेपन का भरा है हर मन में एहसास,
देशभक्ति के रंग में रंगे हैं हर भारतवासी के जज्बात।।
सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामानएं !
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।