Republic Day Drawing 2025: गणतंत्र दिवस पर स्कूल कॉम्पटीशन में बच्चे बना सकते हैं देशभक्ति से जुड़े ये ड्रॉइंग, टीचर्स भी हो जाएंगे खुश

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर बच्चों के स्कूल में तरह-तरह के कॉम्पटीशन का आयोजन होता है। ऐसे मौके पर अगर आप कुछ ड्रॉइंग बनाने वाले हैं, तो यहां से आइडियाज़ ले सकते हैं।
image

गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक बहुत ही खास दिन है। इस दिन को स्कूलों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में कार्यक्रम आदि का आयोजन होता है। 26 जनवरी को सबसे पहले झंडा फहराया जाता है। इसके बाद, कई स्कूलों में गीत-संगीत, डांस और तरह-तरह के कॉम्पटीशन आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में, अगर इसबार आपके स्कूल में ड्रॉइंग कॉम्पटीशन हो रही है और इसमें भाग लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं। यहां बच्चों के लिए कई बेहतरीन और देशभक्ति से जुड़े ड्रॉइंग के डिजाइन दिए गए हैं, जिन्हें बनाकर आप अपने टीचर्स को खुश कर सकते हैं। इन ड्रॉइंग के माध्यम से बच्चे अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस आर्टिकल में कुछ ड्रॉइंग आइडियाज देख सकते हैं, जो आपके बच्चों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर बना सकते हैं ये ड्रॉइंग (Republic Day Drawing For Kids)

4 (19)

राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन (Easy Drawing For Republic Day

बच्चों के लिए सबसे सरल और प्रभावशाली चित्र तिरंगा का हो सकता है।इसमें तीन रंगों के स्ट्रिप्स यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बीच में एक अशोक चक्र को प्रदर्शित करके आप एक सिंपल फ्लैग बना सकते हैं। यह ड्रॉइंग सबसे सरल और बच्चों के लिए स्पेशल हो सकता है।

India Gate या Red Fort की ड्रॉइंग

Red fort theme drawing

ऐतिहासिक स्मारक जैसे इंडिया गेट या लाल किला भी बच्चों के लिए प्रेरणादायक ड्रॉइंग हो सकते हैं। अगर आप रिपब्लिक डे पर स्कूल के कॉम्पटीशन में भाग ले रहे हैं, तो यह ड्रॉइंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप यहां दिए गए इस इमेज को भी बना सकते हैं और अभी से ही प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस की परेड वाली चित्र (Republic Day Parade Drawing)

Parade theme drawing

गणतंत्र दिवस के मौके पर हर छोटे बड़े सरकारी और प्राइवेट संस्थान में परेड का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में सैनिकों की परेड, झांकियां और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इस तरह की थीम वाली ड्रॉइंग भी बना सकते हैं। कॉम्पटीशन में टीचर्स को खुश करने के लिए यह एक शानदार चित्रण हो सकता है।

महान स्वतंत्रता सेनानी की ड्रॉइंग

Republic day drawing for kids

कॉम्पटीशन में बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद या महात्मा गांधी की तस्वीरें बना सकते हैं। अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है और आप कुछ यूनिक ड्रॉइंग बनाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

रिपब्लिक डे स्पेशल ड्रॉइंग(Republic Day 2025 Drawing)

National theme based drawing

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप इंडिया गेट और कुतुब मिनार के साथ भारत की खूबसूरती को दिखा सकते हैं। इसके लिए बीच में अशोक चक्र का चित्र भी बना सकते हैं। इस तरह की ड्रॉइंग बनाने के लिए आप ऊपर दिखाए गए चित्र की मदद ले सकते हैं।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का चित्र (National Symbol Drawing on Republic Day)

peacock drawing

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फूल कमल या राष्ट्रीय पशु बाघ आदि की चित्र भी आप खूबसूरती से बना सकते हैं। रिपब्लिक डे पर हो रहे कॉम्पटीशन में जीतने के लिए यह ड्रॉइंग बेस्ट हो सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर आसान ड्रॉइंग (Simple India Gate Drawing For Republic Day)

Drawing for republic day

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अगर कुछ सिंपल और यूनिक ड्रॉइंग सर्च कर रहे हैं, तो ऊपर दिए गए चित्र को भी बना सकते हैं। इसके अलावा, भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाली चित्रण, जिसमें आप अलग-अलग पारंपरिक वस्त्र, परिधानों और रंगों को दर्शा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? जानें इतिहास और महत्व

आत्मनिर्भर भारत

Republic day drawing 2025

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रेरित आत्मनिर्भर भारत अभियान पर आधारित ड्रॉइंग भी आप इस मौके पर बना सकते हैं, जिसमें भारत की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को चित्रित किया जा सकता है। यहां दिए गए डिजाइन को भी आप अपने ड्रॉइंग में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-76वां या 77वां? कौन सा गणतंत्र दिवस इस साल मनाएगा भारत?

भारत का नक्शा (India Map Drawing On Republic Day)

Indian map drawing

भारत के नक्शे का चित्रण करके उसमें प्रमुख राज्यों और उनके सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। इसे कलर करते वक्त बस ध्यान रखें कि इसे तिरंगे के तीन रंग से ही रंगें। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप यह ड्रॉइंग आसानी से बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के नियम ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP