
Shaheed Diwas Quotes And Caption: "तुम भूल न जाओ उनको इसलिए ये दिन आता है, शहीद का लहू ही देश की मिट्टी को सोना बनाता है" महात्मा गांधी और सभी शहीदों को सम्मान देने के लिए 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने भारत के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। शहीद दिवस के इस गरिमामय अवसर पर हम उन वीरों को याद करते हैं जिन्होंने तिरंगे की शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह दिन हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है जिनकी बदौलत हम आज एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं।
आज के इस लेख में कुछ चुनिंदा कोट्स, मैसेज और स्लोगन लेकर आएं हैं, जिसे आप अपनों को शेयर कर सकते हैं।
शहीदों का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान!
आजादी की ये शाम, अमर शहीदों के नाम!
वतन हमारा है जान से प्यारा, शहीदों को नमन हमारा!
इंकलाब जिंदाबाद, शहीद रहें हमेशा आबाद!
सरहद पर जिसने जान दी, उसने देश को पहचान दी!
आपकी आवाज मायने रखती है; इसे सत्य से बोलो, हिंसा से नहीं।

जय हिंद का नारा है, भारत मां का लाल प्यारा है!
शहादत को सम्मान दो, वीरों को प्रणाम दो!
जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा!
देश के गद्दारों को भगाओ, शहीदों की यादें जगाओ!
तिरंगे की शान, शहीदों की आन!
मेरी शहादतों का करिश्मा तो देखिए
अब तो लहू की बूंद भी खंजर दिखाई दें।
वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं,
मरने के बाद भी तिरंगे को कफन बनाए बैठे हैं।

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
मरने के बाद भी जिसके नाम में जान होती है,
ऐसे जांबाज शहीदों से ही देश की शान होती है।

वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं,
हम तो वो हैं जो मौत को भी गले लगाए बैठे हैं।
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
ऐ राह-ए-हक के शहीदों, वतन की हवाएं तुम्हें सलाम करती हैं,
तुम्हारी शहादत से ही देश की सरहदें आराम करती हैं।
वो जवानी ही क्या जिसकी कोई कहानी न हो,
और वो मौत ही क्या जो वतन की दीवानी न हो।

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।

तुम भूल न जाओ उनको इसलिए ये दिन आता है,
शहीद का लहू ही देश की मिट्टी को सोना बनाता है।
लहू के हर कतरे से इंकलाब लिख जाऊंगा,
मैं रहूं न रहूं, पर वतन आजाद कर जाऊंगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।