Gantantra Diwas 2025: साल 1950 में संविधान लागू होने के बाद से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पूरा देश बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है। स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की शक्तियों की प्रदर्शन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस वर्ष देश कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस बार 76वां या फिर 77वां रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Slogans 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनों को भेजें देशभक्ति जगा देने वाले ये स्लोगन
76वां या 77वां गणतंत्र दिवस इस बात को समझने के लिए सबसे पहले जानते हैं कि किस वर्ष में संविधान तैयार किया गया। बता दें कि साल 1947 में 27 अक्टूबर को 299 सदस्यीय संविधान सभा ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करना शुरू किया था, जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। ऐसे में भारतीय संविधान को अंतिम रूप देने में कुल तीन वर्ष लगे, जिसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने मसौदा या प्रारुप समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
ऑफिशियल तौर पर यह 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। यह दिन भारत के ब्रिटिश अधिपत्य से एक सम्प्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य में परिवर्तन का प्रतीक है। यह राष्ट्र के मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व की स्थापना का प्रतीक है।
अगर आप भी इस सवाल के उत्तर को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो यहां हम आपको इसका सही जवाब बताने जा रहे हैं। कई लोग गणतंत्र को लेकर साल 1949 से गिनती करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सोचते हैं कि उसी दिन संविधान को अपनाया गया था। लेकिन आपको बता दें कि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ था। साथ ही 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस समारोह की आधिकारिक तिथि बना दिया गया। इसलिए, साल 2025 में भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2024: जानिए घर और गाड़ी से तिरंगा हटाने का क्या है सही तरीका? जिससे न हो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।