Republic Day 2025 Parade: 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां नजर आएंगी। बता दें, कर्तव्य पथ पर झारखंड लगातार तीसरी बार झांकी की प्रस्तुति करेगा। साल 2025 में होने वाली झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा के जीवन यात्रा और यहां की विरासत, विकास और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। लेकिन इस परेड में दिल्ली की झांकी देखने को मिलेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों और क्या इसके लिए भी कोई सिलेक्शन प्रोसेस है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए झांकियों का सिलेक्शन कैसे किया जाता है।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था कि उसमें क्या विशेष होने वाला है। विभिन्न स्टेप्स की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को चुना गया है, जो गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन करेंगी। नई दिल्ली में होने वाली प्रस्तुति के लिए 19 जनवरी, 2025 तक सभी तैयारियों को पूरा करना है। इसके बाद 23 जनवरी, 2025 को पूरे परिधान और तैयारी के साथ कर्तव्य पथ पर रिहर्सल किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Republic Day Parade: ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह मिलेगा गणतंत्र दिवस की परेड का टिकट, जानें पूरा प्रोसेस
गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर दिखने वाली झांकियों में इस साल दिल्ली की झांकी को नहीं चुना गया है। पिछले वर्ष होने वाली झांकियों में संस्कृति मंत्रालय की झांकी को बेस्ट झांकी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। चलिए जानते हैं कैसे होता है झांकियों का चुनाव
गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में निकलने वाली झांकियों का सिलेक्शन रक्षा मंत्रालय की एक कमेटी द्वारा किया जाता है। प्रत्येक साल राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से झांकियों के 3डी प्रारूप और सुझाव मांगे जाते हैं। उसके बाद जब सभी राज्य अपने प्रारूप सुझाव भेजते हैं तो उसके बाद कमेटी उन विषयों पर चर्चा करती है। झांकियों को सिलेक्ट करने के लिए कल्चर, पेंटिंग, संगीत, कृषि, कोरियोग्राफी, कला, साहित्य व अन्य क्षेत्रों के एक्सपर्ट को शामिल किया जाता है। इन एक्सपर्ट के चेक करने के बाद किसी भी राज्य की झांकी का सिलेक्शन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Republic Day Wishes & Quotes in Hindi: 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों को दें खास अंदाज में बधाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।