herzindagi
How to remove honey bee nest from house

घर पर मधुमक्खियों ने बना लिया है छत्ता, इस एक चीज से पाएं निजात

Honey Bee Nest Removing Hacks: अगर आपके घर के किसी कोने पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगा लिया है। ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खे को अपनाकर इससे आसानी से निजात पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 12:45 IST

 घर से लंबे समय के लिए बाहर जाने के बाद जब हम घर वापस आते हैं, तो घर में बहुत सारी गंदगी जमा हो जाती है। इसके अलावा कई बार घर में मकड़ी के जाले, मधुमक्खी के छत्ते इत्यादि देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा कई बार घर के ऐसे कोने जिसे लंबे समय तक साफ नहीं किया जाता है। उस जगह पर मधुमक्खियां छत्ता बना देती है। ऐसे में इन जगहों पर मधुमक्खियां छत्ता लगा लेती है। यहां छत्ता उस समय दिक्कत का कारण बन जाता है अगर हम इसे समय रहते हटा नहीं देते।

मधुमक्खियां काफी खतरनाक होती है। इनके काटने पर दर्द का सामना करने के साथ-साथ शरीर के जिस अंग पर काटती वहां पर सूजन भी आ जाती है। इस परेशानी से सामना न करना पड़े ऐसे में आप इस छत्ते को देखते ही हटा दें। अगर आप देखने के बाद इसे अनदेखा कर देते हैं तो कुछ समय के बाद इस छत्ते को घर से हटाना मुश्किल भरा काम हो सकता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप इसे आसानी से हटा से सकते हैं। 

इन हैक्स की मदद से हटाएं घर पर लगे मधुमक्खी का छत्ता

How do you get rid of a bees nest

दालचीनी का करें इस्तेमाल 

घर पर लगे मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए आप किचन में रखे दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दालचीनी के टुकड़े को लेकर उसे किसी बर्तन में जलाकर मधुमक्खियों के छत्ते के पास धुआं करें। इस हैक की मदद से आप मधुमक्खी के छत्ते से निजात पा सकते हैं। बता दें, कि ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी गंध काफी तेज होती है जिसकी वजह मधुमक्खी दूर भागती है। इसके अलावा दालचीनी के पाउडर का घोल बनाकर उसके पानी का उपयोग कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Insects Treatment: घर में मधुमक्खियों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर पाएं छुटकारा

विनेगर का कर सकते हैं इस्तेमाल

विनेगर का इस्तेमाल हम सभी खाना बनाने के लिए करते हैं। अगर आपके घर पर मधुमक्खी ने छत्ता बना लिया है तो आप इस तरीके को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक बोतल लेकर उसमें आधा बोतल पानी और आधा विनेगर मिलाकर मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इस लिक्विड को छत्ते पर स्प्रे करें। 

गोबर का कंडा करें उपयोग

How do you get rid of a bees nest from home

इसके अलावा आप कंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हैक के लिए सबसे पहले कंडे पर मिट्टी का तेल डालें। अब माचिस की मदद से जलाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब अच्छे से धुआं निकलने लगे तब इसका उपयोग करें।

छत्ता हटाते समय ध्यान रखें ये बातें

How to get rid of a bees nest fast

मधुमक्खी के छत्ते को हटाते समय चेहरे और हाथ पैर को कवर करके रखें। अगर छत्ता बड़ा है तो खुद से हटाने का रिस्क न लें। किसी एक्सपर्ट  का सहारा लें।

इसे भी पढ़ें- घर में आने लगी हैं मधुमक्खियां, तो इन 10 तरीकों से पाएं इस समस्या से छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।