Kankhajura Bhagane Ke Upay: कनखजूरा दिखने में डरावना लगने के साथ-साथ यह शरीर को भी भारी नुकसान पहुंचाता है। अधिकतर लोग घर में कनखजूरा निकलने से परेशान रहते हैं। यह बाथरूम या सिंक के रास्ते अक्सर घरों में घुस जाता है। असल में, कनखजूरे को ठंडी जगहों पर रहना पसंद होता है। यही वजह है कि ये अक्सर नालियों वाले रास्ते से घर में एंट्री ले लेते हैं। परेशानी तो तब होती है, जब यह निकलने का नाम ही नहीं लेते हैं। इसे निकालना हर किसी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है।
अगर आपके घर में भी कनखजूरे बार-बार आ जाते हैं, तो इनकी एंट्री बैन करने के लिए आज इस आर्टिकल में टिप्स बताए गए हैं। यदि आप हर तरह के तरीके को फॉलो करके थक चुकी हैं, तो चलिए अब हम आपको कनखजूरे को भगाने का सबसे आसान और असरदार तरीका बताते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसमें आप घर में ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके कनखजूरे से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं…
कनखजूरे से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर मौजूद कुछ चीजों से फ्री में लिक्विड तैयार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके बाथरूम की नालियों और किचन सिंक से निकलने वाले कनखजूरे को रोक सकते हैं। अगर आपको अभी समझ नहीं आ रहा है तो सबसे पहले आपको घर में रखे नमक, चूना, रिफाइंड ऑयल और विनेगर को इकट्ठा कर लें। इन सभी की मदद से एक लिक्विड तैयार करके आप घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सही विधि के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम से निकल रहे हैं कनखजूरे? आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में अक्सर आपको भी दिख जाते हैं कनखजूरे? घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं सॉल्यूशन और यूं करें इस्तेमाल
कनखजूरे को भगाने के लिए आपको घर में तैयार मिश्रण को लेकर इसे सिंक और बाथरूम की नाली के इर्द-गिर्द छिड़क देना है। इसके अलावा, घर की हर ठंडी जगहों पर या वॉश बेसिन में भी इस मिश्रण का छिड़काव करें। इसके संपर्क में आते ही कनखजूरे भागने लगेंगे। इसी तरह अगर आप नालियों वाली जगहों पर रोजाना स्प्रे करेंगे तो धीरे-धीरे करके इसकी महक से कनखजूरे घुसना भी भूल सकते हैं। यही नहीं, आपके घर में कनखजूरे आने भी बंद हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- किचन-टॉयलेट में आपको भी दिखते हैं कनखजूरे? इन 4 पत्तों से ऐसे पाएं छुटकारा, दोबारा गलती से भी नहीं देंगे दस्तक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।