मानसून के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। नमी के कारण कई तरह के कीड़े-मकौड़े पैदा होते हैं। इस मौसम में कनखजूरे होने लगते हैं। किचन के अलावा, बाथरूम में सबसे ज्यादा कनखजूरे पाए जाते हैं। बाथरूम सबसे ज्यादा गीला रहता है। साथ ही, यहां नमी भी होती है। कनखजूरे भी नमी और पानी वाली जगह पर पनपते हैं।
कनखजूरे के काटने से गंभीर समस्या हो सकती है, क्योंकि यह एक जहरीला जीव है। यह जीव कान में भी घुस जाता है। ऐसे में अगर आप भी कनखजूरों से परेशान हैं, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कनखूजरों को मारने से लेकर इन्हें पनपने न देने के तरीके बताएंगे।
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी के लिए किया जाता है। इसके अलावा, ये ऑयल बाल और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपके बाथरूम में कनखजूरे निकल रहे हैं,तो उन्हें भगाने के लिए आपको एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसके लिए पुदीना जैसे स्ट्रॉन्ग खुशबू वाले एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकती हैं।
एसेंशियल ऑयल से स्प्रे बनाने के लिए एक बोतल लें। अब इसमें पेपरमिंट ऑयल की 20 से 25 बूंदें डालें। बोतल में पानी भर लें। बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि पानी और तेल अच्छे से मिक्स हो जाए। लीजिए बन गया कनखजूरों को भगाने के लिए स्प्रे। अब स्प्रे का इस्तेमाल वॉश बेसिन की नाली और बाथरूम की खिड़की पर करें।
इसे भी पढ़ें: घर में गोजर आने लगे हैं तो इस 1 उपाय से कुछ मिनटों में पाएं छुटकारा
घर के कई कामों में सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। सिरका की मदद से आप दाग हटा सकती हैं। साथ ही कीड़े-मकौड़ों से भी छुटकारा पा सकती हैं। मानसून के मौसम में कनखजूरों की समस्या बेहद आम हो जाती है। खासतौर पर बाथरूम में कनखजूरे सबसे ज्यादा वॉश बेसिन और बाथरूम की नाली से आते हैं।
ऐसे में इन्हें भगाने के लिए आप सिरका का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बोतल में सिरका डालना होगा। अब इसे पूरे बाथरूम में छिड़क लें। सिरका में एसिड होता है, जो कनखजूरे को मारने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: घर में निकल रहें है कनखजूरे तो रात में सोने से पहले अपनाएं ये 5 रामबाण उपाय
बाथरूम से कनखजूरे को भगाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग किया जाता सकता है। यह एक तरह का रगंहीन केमिकल होता है, जिसकी मदद से आप घर की टाइल्स से लेकर कीड़ों को मार सकती हैं। इसके लिए 1/2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर डालें। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप कनखजूरों को भगाने के लिए कर सकती हैं। (हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से जुड़े हैक्स जानें)
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।