herzindagi
how to get rid of millipedes with ammonia powder

घर में गोजर आने लगे हैं तो इस 1 उपाय से कुछ मिनटों में पाएं छुटकारा

<strong>How To Get Rid Of Millipedes Tips:&nbsp;</strong>बरसात के मौसम में गार्डन या घर के अंदर कई कीड़े पहुंच जाते हैं। अगर गोजर से परेशान रहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके आसानी से भगा सकते हैं।&nbsp; &nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-08-21, 11:40 IST

How To Get Rid Of Millipedes: बारिश का मौसम कई लोगो को काफी पसंद होता है। बारिश के मौसम में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती हैं। 

बारिश का मौसम सिर्फ हसीन दृश्य ही प्रस्तुत नहीं करता है, बल्कि कई परेशानियों को भी लेकर आता है। बारिश के मौसम में घर के अंदर कीड़े पहुंच जाते हैं। कई कीड़े इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटते ही व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। 

गोजर भी एक बरसाती कीड़ा है, जो गार्डन से लेकर घर के अंदर तक पहुंच जाता है। ऐसे में गोजर बार-बार गार्डन या घर के अंदर पहुंच जाता है, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके गोजर को कुछ ही देर में हमेशा के लिए भगा सकते हैं। 

इन स्थानों पर पर हो सकता है गोजर

how to get rid of millipedes

गोजर भगाने से पहले यह जान लेते हैं कि बारिश के मौसम में किन-किन स्थानों पर सबसे अधिक गोजर लगते हैं और घर के अंदर किन स्थानों से होते हुए पहुंच जाते हैं। 

  • अगर गार्डन में सड़े-गले पत्तों या फिर कचरा फेंकने वाली जगहों पर अधिक लगते हैं। 
  • बाथरूम या किचन की नाली साफ नहीं हो, तो नाली से होते होते घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं। 
  • खिड़की में जाली नहीं लगा हो, तो खिड़की से भी घर के अंदर पहुंच जाते हैं। 
  • किचन का कचरा परिसर के अंदर ही फेंकते हैं, तो वहां भी गोजर लग सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में Mealybugs से पौधे हो रहे हैं खराब, तो इन घरेलू टिप्स को फॉलो करें

गोजर को भगाने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करें 

how to get rid of millipedes with ammonia powder tips

गार्डन या घर के अंदर से गोजर को हमेशा के लिए भगाना चाहते हैं, तो फिर आप अमोनिया पाउडर का इस्तेमालकर सकते हैं। अमोनिया पाउडर की तेज गंध के चलते गोजर कुछ ही मिनटों में भाग जाएंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1-2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसमें 1-2 चम्मच नींबू के रस को डालकर मिक्स कर लें और स्प्रे बोतल में भर लें। 
  • इसके बाद स्प्रे का उन जगहों पर छिड़काव करें जहां गोजर सबसे अधिक लगते हो। 
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 दिन बार जरूर करें। 

नाली से गोजर भगाने का तरीका 

how to get rid of millipedes with ammonia powder ideas

किचन या बाथरूम की नाली के आसपास गोजर कुछ अधिक दिखाई देता है। कई बार नाली से होते हुए गोजर घर के अंदर तक पहुंच जाता है। ऐसे में अमोनिया पाउडर के इस्तेमाल से गोजर को भगा सकते हैं। फॉलो करें ये टिप्स-

  • सबसे पहले एक बर्तन में 4-5 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद पाउडर को नाली के आसपास अच्छे से डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • नोट: आप चाहें तो मिश्रण का घोल बनाकर नाली के अंदर भी डाल सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें।

अमोनिया पाउडर और केरोसिन ऑयल का इस्तेमाल करें

ways to get rid of millipedes with ammonia powder

अमोनिया पाउडर और केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से भी गोजर को कुछ ही मिनटों में भगा सकते हैं। इन दोनों की तेज गंध के चलते अन्य कोई बरसाती कीड़े गार्डन या घर में नहीं लगते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बर्तन में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालें।
  • अब इसमें 1/2 लीटर पानी को डालकर अच्छे से मिक्क कर दें।
  • इसके बाद घोल में 2/3 चम्मच केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब मिश्रण का उन जगहों पर छिड़काव करें जहां सबसे अधिक गोजर लगते हैं।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें।

 

इसे भी पढ़ें: किचन गार्डन से बदबूदार कीड़ों को दूर रखने के लिए 4 असदार उपाय

गोजर भगाने के अन्य टिप्स 

अमोनिया पाउडर के अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से गोजर को आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा या फिर सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लीच पाउडर, चूना पाउडर, नींबू का रस और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के इस्तेमाल से भी गोजर को हमेशा के लिए भाग सकते हैं।         

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।