herzindagi
Gauhar khan born baby boy

गौहर खान ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर सुनाई खुशखबरी

गौहर खान और जैद दरबार माता पिता बन गए हैं। गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी के बाद हर किसी ने उन्हें ढेरों बधाई दी।
Editorial
Updated:- 2023-05-12, 11:12 IST

अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ को लेकर चर्चा में रहने वाली गौहर खान 10 मई 2023 को मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। माता-पिता बनने के बाद गौहर खान और जैद दरबार काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगा सकते हैं।

बेटे के जन्म के बाद गौहर खान ने एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। इस पोस्ट के बाद खान परिवार में बधाइयों का तांता लग गया है।

गौहर खान बनी मां

Gauhar khan

गौहर खान ने 10 मई 2023 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस खुशी को जाहिर करने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा हमारे घर बेटे ने जन्म लिया है। 10 मई इस खुशी का अहसास हुआ। सभी को उनके प्यार और दुलार के लिए हमारी तरफ से धन्यवाद।

अनुष्का समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

गौहर खान के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट, डब्बू रतनानी और अनिता हस्सनंदनी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

इसे भी पढ़ें : क्रिएटिव अंदाज में गौहर-जैद ने दी अपने पेरेंट्स बनने की खबर, इसी तरह कई अन्य स्टार्स ने भी शेयर की थी गुड न्यूज़

प्रेग्नेंसी की घोषणा

गौहर खान ने साल 2022 दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। जिसके लिए उन्होंने एक एनिमेटेड रील शेयर की थी। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था 'जब Z और G मिले तो वो दो बन गए। अब हम तीन होने वाले हैं बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। आप सभी का प्यार हमारे ऊपर ऐसे ही बना रहे।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी गौहर और जैद की लव स्टोरी

Gauhar khan love story

गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी को ज्यादा समय नहीं हुआ है। ये लव स्टोरी लॉकडाउन में शुरू हुई थी। जैद ने पहली बार गौहर खान को सुपरमार्केट में देखा था और पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि गौहर ने जैद सुपरमार्केट में गौहर खान को देखा ही नहीं था। इसके बाद जैद सबसे पहले गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। वहां से दोनों की बात शुरू हुई। जिसके बाद पहले दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई।

इसे भी पढ़ें :Birthday Special: शादी के बाद लड़की को कैसे रहना चाहिए इसका तरीका सिखा रही हैं गौहर खान

साल 2020 में रचाई थी शादी

लॉकडाउन में प्यार हुआ और इसके बाद दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली। गौहर और जैद की उम्र करीब 12 साल का अंतर है। लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार के आगे उम्र की कोई सीमा नहीं होती ये तो बस हो जाता है। गौहर के पति पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।