herzindagi
image

Gauahar Khan:गौहर खान के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरे बच्चे को दिया जन्म; जानें इनकी लव स्टोरी

Gauahar Khan Welcome Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार दोबारा पेरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने दूसरी बार बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
Editorial
Updated:- 2025-09-03, 15:18 IST

गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। गौहर खान दूसरी बार बेटे की मां बनी हैं, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करके अपने फैंस के साथ साझा की। इसके बाद हर कोई उनको सोशल मीडिया पर बधाई देता नजर आ रहा है। साथ ही, होने वाले बच्चे पर प्यार दिखाते नजर आ रहे हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं किस तरह से गौहर खान ने गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही, इस कपल की लव स्टोरी कैसी रही। इसके बारे में भी जानते हैं।

गौहर खान के सोशल मीडिया पर शेयर हुई गुड न्यूज

गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ साझा किया। इसके लिए एक पोस्ट गौहर खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुई। इसमें लिखा हुआ था। जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है। साथ ही, इसी पोस्ट में उन्होंने अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों की दुआओं का शुक्रिया अदा किया है। इस पोस्ट के बाद हर कोई इसपर अलग-अलग कमेंट शेयर करके अपने प्यार को दिखा रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी

गौहर खान और जैद दरबार की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत दोस्ती के साथ हुई। दोस्ती कुछ समय बाद शादी में बदल गई। आपको बता दें कि जैद ने लॉकडाउन के दौरान गौहर को प्रपोज किया और नवंबर 2020 में सगाई की घोषणा के बाद 25 दिसंबर, 2020 को मुंबई में दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों ने अपनी शादी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की। अब यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

2 - 2025-09-03T151202.945

इसे भी पढ़ें: गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41 साल की उम्र में दूसरी बार बनने जा रही हैं मां

आपको बता दें कि गौहर खान और जैद ने 10 अप्रैल को एक पोस्ट शेयर करके दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज को शेयर किया था। इस गुड न्यूज को शेयर करने का तरीका सबसे अलग था। इसके लिए पोस्ट नहीं इस बार वीडियो शेयर हुई थी। इसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी को बताया था। इस तरीके को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

इसे भी पढ़ें: मैं प्रेग्नेंट हूं, भाग नहीं सकती... अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर सुनाई गुड न्यूज, वायरल हुआ वीडियो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Instagram/ Gauhar Khan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।