राम दरबार की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालती है। यह घर को बुरी शक्तियों से बचाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में राम दरबार की फोटो लगाई जाए तो व्यक्ति के घर में कभी भी कलह-क्लेश की स्थिति नहीं बनती है और घर की शुभता बढ़ती है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि घर में राम दरबार की फोटो लगाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। अब ऐसे में सवाल है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या घर के मुख्य द्वार पर राम दरबार की फोटो लगा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर राम दरबार की फोटो लगाने का महत्व
हिंदू धर्म में घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर राम दरबार की तस्वीर लगाने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आपको बता दें, राम दरबार में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी एक साथ विराजमान होते हैं। यह परिवार के आदर्श स्वरूप को दर्शाता है। मुख्य द्वार पर इनकी फोटो लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और क्लेश दूर होते हैं।
राम दरबार की तस्वीर है रक्षा कवच
भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी को पूज्यनीय माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर राम दरबार की तस्वारी रक्षा कवच की तरह काम करती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में विपत्तियां आती है तो राम दरबार की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - श्री राम जी के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलती है सफलता
राम दरबार की पूजा करने के दौरान मंत्र जाप
राम दरबार की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
ऊं दशरथाय विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो रामः प्रचोदयात्
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने॥
ऊं रामचंद्राय नमः"
"ऊं रां रामाय नमः"
"ऊं रामभद्राय नमः"
"हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः
ऊं आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम
इसे जरूर पढ़ें - भगवान श्री राम के इन 5 'मंत्रों' के जाप से जीवन की सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों