हिंदू धर्म में मान्यता अनुसार जगतपिता भगवान विष्णु मानव जाति के कल्याण हेतु समय-समय पर अवतार धारण कर पृथ्वी पर आते हैं। भगवान विष्णु के 8 मुख्य अवतार हैं और इनमें से सातवां अवतार भगवान श्री राम का है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। श्री राम के अवतार में अवतरित होकर भगवान विष्णु ने कई राक्षसों का वध किया है। इनमें से एक लंकेश्वर रावण भी था। रावण के वध को पूरे भारत में दशहरे के नाम पर उत्सव की तरह मनाया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि हर मनुष्य के अंदर भी एक रावण होता है और एक राम होता है। हम सभी को अपने अंदर के रावण को मार गिराना चाहिए ताकि हम एक अच्छा और बेहतर जीवन जी सकें, वहीं अपने अंदर के राम को सदैव जीवित रखें। इसके लिए आप भगवान श्री राम के कुछ मंत्र जाप कर सकते हैं, जो आपको जीवन की अलग-अलग बाधाओं और परेशानियों से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। खासतौर पर दशहरे के दिन आप इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं भगवान राम की मृत्यु से जुड़े ये रोचक तथ्य, जानें क्या है पूरी कहानी
ऐसा कहा गया है कि राम के नाम जितना सुंदर नाम और कोई नहीं है। यह नाम अपने आप में एक मंत्र जाप जैसा है। आप तुलसी की माला से यदि नियमित रूप से 108 बार 'राम' नाम का जाप करते हैं, तो आपकी मनोकामना पूर्ण होती है। इतना ही नहीं, भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भी आपको यही जाप करना चाहिए।
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जिसके जीवन में मुसीबत न हो मगर राम का नाम जपने से ही सही मार्ग नजर आने लगता है। यदि आपको कई विपत्तियों ने घेर रखा हो और आपको उनसे निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा हो, तो आपको श्री राम जी के इस मंत्र 'रां रामाय नमः' का जाप करना चाहिए। यदि आप नियमित रूप से रोज इस मंत्र का 11 बार जाप करते हैं, तो परेशानी से बाहर निकलने का रास्ता आपको जरूर मिल जाएगा।
घर-परिवार में अक्सर सदस्यों के बीच छोटी-बड़ी बातों पर क्लेश हो जाता है। जाहिर है, इससे मन भटकता भी है और परेशान भी रहता है। अगर आपके परिवार में भी किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा है तो आपको श्री राम जी का यह मंत्र 'ओम रामचंद्राय नम:' जरूर पढ़ना चाहिए। यदि आप मन ही मन इस मंत्र का पूरे दिन जाप करते हैं, तो आपका मन भी शांत रहेगा और घर में भी शांति बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: दक्षिण कोरिया के लोग अयोध्या को मानते हैं अपनी ननिहाल, जानें क्या है इसकी कहानी
जीवनसाथी के साथ मधुर और मजबूत संबंध बनाने के लिए आपको 'ओम जानकी वल्लभाय स्वाहा' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बनाए रखने में मदद मिलेगी और क्लेश दूर होगा। अगर आपकी कोई मनोकामना है तो वह भी इस मंत्र के जाप से दूर हो जाएगी।
वैसे तो ईश्वर का ध्यान करने भर से कार्य सिद्ध हो जाते हैं, मगर कई बार बहुत प्रयास और मेहनत करने के बाद भी जब उचित फल न मिले, तो आपको भगवान श्री राम का यह मंत्र 'ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम:' का 108 बार जाप करना चाहिए। आप जाप के दौरान हाथ में तुलसी की माला (तुलसी की माला पहनने के फायदे) भी ले सकते हैं या इस जाप को ऐसे ही कर सकते हैं।
दशहरे के दिन ही नहीं बल्कि आपको नियमित अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए भगवान श्री राम के यह जाप जरूर करने चाहिए। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही धर्म से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।