फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिव पूजन का विशेष विधान है और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का नियम है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन शिवलिंग की पूजा पूरे सच्चे मन से करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ऐसे ही आपको कई बार कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं जिनसे आपके भविष्य का पता लगाया जा सकता है। यही नहीं शिवरात्रि से पहले यदि सपने में आपको कुछ विशेष चीजें दिखाई देती हैं तो ये आपके जीवन में आने वाली समृद्धि के संकेत हो सकते हैं।
ऐसे सपने आपके जीवन में धन लाभ करा सकते हैं और आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। अगर आपको भी शिवरात्रि से पहले सपने में यहां बताई गई चीजें दिखाई देती हैं तो आपके जीवन के लिए कुछ संकेत हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य राधे शरण शास्त्री जी से जानें उन सपनों के बारे में विस्तार से।
सपने में रुद्राक्ष के दर्शन
यदि आपको महाशिवरात्रि से पहले सपने में रुद्राक्ष दिखाई देता है तो ये आपके जीवन के लिए कुछ शुभ संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को अति प्रिय है और खासतौर पर यदि आप गौरी शंकर रुद्राक्ष सपने में देखती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है।
रुद्राक्ष का सपना आपके लिए धन लाभ के संकेत भी दे सकता है। ऐसा सपना देखने से आपको धन लाभ भी हो सकता है और आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूर्ण होती है।
सपने में नाग या नागिन देखना
अगर आप महाशिवरात्रि के कुछ दिन पहले सपने में नाग या नागिन देखती हैं या फिर आप चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा देखती हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। यदि आपको भी ऐसे कोई सपने आते हैं तो समझें कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है और आपको भगवान् शिव का आशीर्वाद मिलने वाला है। नाग देव को भगवान शिव का मुख्य प्रतीक माना जाता है और यदि आप उन्हें सपने में देखते हैं तो ये आपके जीवन के लिए कई तरह के बदलाव लाने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे सपने आपके जीवन में धन लाभ का संकेत दे सकते हैं।
सपने में त्रिशूल देखना
यदि आपको शिवरात्रि से पहले सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो ये आपके जीवन के लिए बहुत शुभ संकेत हो सकते हैं। ऐसे सपने का मतलब यह है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सपने में त्रिशूल देखना एक अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। अगर आपको यह सपना शिवरात्रि से पहले आता है तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।
त्रिशूल को त्रिशूली देवी भी कहा जाता है, हिन्दू सांस्कृतिक में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है जो भगवान शिव के साथ जुड़ा हुआ है। इसके तीन शूल विभिन्न पहलुओं को प्रतिष्ठित करते हैं। जिसमें सृष्टि संरक्षण और संहार शामिल हैं, जो जीवन के चक्र का प्रतीक हैं। जब यह त्रिशूल सपने में दिखाई देता है, तो इसे सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न खाएं ये अनाज, बढ़ सकती हैं परेशानियां
सपने में शिवलिंग देखना
सपने में शिवलिंग देखना एक अद्वितीय और आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है, जिसमें व्यक्ति को अनदेखा और अनुसंधानीय दृष्टिकोण प्राप्त होता है। शिवलिंग हिंदू धर्म में भगवान शिव का प्रतीक है और सपने में इसे देखना आध्यात्मिक अर्थों से जुड़ा हो सकता है।
शिवलिंग का स्वरूप अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसे ध्यान में रखना धार्मिकता और साधना का प्रतीक होता है। सपने में शिवलिंग देखना व्यक्ति को आत्मा के साथ एक महत्वपूर्ण जुड़ाव का एहसास करा सकता है।
शिवलिंग को जल, धूप, चंदन, बेलपत्र, और फूलों से पूजा जाता है, जिससे उसमें और भी अधिक आत्मा के साथ संबंध होता है। सपने में शिवलिंग देखने से आपको भविष्य में इसके लाभ हो सकते हैं और आपको धन लाभ के योग बनते हैं।
सपने में बेलपत्र देखना
सपने में बेलपत्र देखना जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और सुधार की संभावना को दिखाता है। यदि आप पांच पत्तियों वाले बेलपत्र का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है और इस सपने से आपके जीवन में बदलाव होने के संकेत मिलते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है और जीवन में समृद्धि मिलती है। बेलपत्र को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इससे समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
अगर आपको महाशिवरात्रि से पहले सपने में इनमें से कोई भी चीज दिखाई देती है तो समझें कि आपको जल्द ही इसका लाभ होने वाला है। ऐसे सपने आपके जीवन में खुशहाली का संकेत देते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों