गणपति उत्सव का समय भगवान गणेश की श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा होता है। इस पावन पर्व में लोग अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं और पूरे 11 दिनों तक गणपति का पूजन करते हैं। गणपति को विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे ही गणेश जी का वाहन चूहा भी इस उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह उनकी शक्ति और नियंत्रण का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखने वाली हर घटना का गहरा संदेश छिपा होता है, खासकर जब वह किसी देवता या उनके वाहन से जुड़ी हो। ऐसे ही यदि आपको गणेश उत्सव के दौरान सपने में चूहा यानी कि गणपति की सवारी दिखाई दे, तो यह कोई साधारण संयोग नहीं होता है बल्कि यह आपके जीवन में आने वाले किसी विशेष संकेत की ओर इशारा करता है। ऐसा माना जाता है कि चूहा बुद्धि, चंचलता और प्रगति का प्रतीक है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसे सपने के बारे में विस्तार से।
ऐसा कहा जाता है कि चूहा भगवान गणेश का वाहन है, इसलिए गणपति उत्सव के दौरान यदि आप सपने में चूहा देखती हैं तो ये बहुत शुभ माना जाता है। ये यह संकेत हो सकता है कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। इससे पता चलता है कि गणपति बप्पा आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर करने वाले हैं और आपको सफलता व प्रगति के नए अवसर प्रदान करने वाले हैं।
ज्योतिष शास्त्र में चूहा अधूरी इच्छाओं, चंचल मन और बिखरे हुए विचारों का प्रतीक माना जाता है। यदि गणेश चतुर्थी के समय पर आपको सपने में चूहा दिखाई दे तो यह संदेश है कि आपको अपने मन को काबू में रखने की जरूरत है। इसका यह संकेत है कि गणपति बप्पा आपको अनुशासन अपनाने और अनावश्यक चीजों पर समय और ऊर्जा न गंवाने की प्रेरणा दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गणेश उत्सव के दौरान सपने में दिखें गणपति तो मिलते हैं ये 8 संकेत
चूहे को भोजन और वस्तुओं को इकट्ठा करने वाला जीव माना जाता है। इसलिए यदि आप सपने में चूहा देखती हैं तो आपको जल्द ही धन लाभ और नई आय के अवसरों का संकेत मितला है। गणपति उत्सव के दौरान सपने में चूहे हो देखना यह बताता है कि आपके जीवन में जल्द ही आर्थिक प्रगति होने वाली है। साथ ही यह संदेश भी है कि अपनी संपत्ति और साधनों का आपको सही उपयोग करने की जरूरत है।
गणपति को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए यदि आप गणपति महोत्सव के दौरान उनके वाहन चूहे को सपने में देखती हैं तो ये इस बात की ओर इशारा करती है कि आपके जीवन की सभी समस्याएं और बाधाएं जल्द ही दूर होने वाली हैं और किसी भी काम में आ रही अड़चन जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। यह सपना आपके भीतर विश्वास और भक्ति की भावना को मजबूत करता है।
इसे जरूर पढ़ें: एक चूहा कैसे बना प्रथम पूजनीय गणपति की सवारी? इसके पीछे की रोचक कथा नहीं जानती होंगी आप
यदि आपको गणपति उत्सव के दौरान चूहे का सपना दिखाई देता है तो आपके लिए ये हर तरह से शुभ हो सकता है, ऐसे सपने आपके आने वाले भविष्य के लिए भी शुभ संकेत देते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।