image

पितरों का आशीर्वाद या बड़ी घटना? जानिए इन 3 सपनों का रहस्य

सपनों में दिखाई देने वाली कोई भी घटना आपके जीवन में कहीं न कहीं जुड़ी हो सकती है। जाने अजनाने हमें कई बार ऐसे सपने भी दिखाई दे सकते हैं जो आपके भविष्य की तरफ इशारा करते हैं। आइए जानें ऐसे ही पूर्वजों से जुड़े कुछ सपनों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 17:57 IST

सपनों की दुनिया हमेशा से रहस्यमयी रही है। ऐसा कहा जाता है कि नींद में दिखाई देने वाले दृश्य सिर्फ आपकी कल्पना नहीं होते हैं बल्कि वे हमारे जीवन के भविष्य और परिस्थितियों से गहराई से जुड़े होते हैं। ज्योतिष की मानें तो मुख्य रूप से पितरों यानी कि पूर्वजों से जुड़े सपनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपने भी कभी सपने में अपने पितरों को देखा है, तो इसे अनदेखा करना उचित नहीं होता है। कई बार हमें सपने में ऐसी कई चीजें दिखाई देती हैं जिनका जीवन में बहुत बड़ा असर हो सकता है। ऐसे ही अगर आप पितरों से जुड़े कोई सपने देखती हैं तो आपके जीवन में इसके मिले-जुले कुछ प्रभाव हो सकते हैं। कई बार आपके पूर्वज सपने में कोई ऐसा संकेत देने के लिए आते हैं जिससे आपके आने वाले जीवन में समस्याएं आती हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें पितरों से जुड़े ऐसे कुछ सपनों के बारे में जो किसी बड़ी घटना का संकेत देते हैं।

सपने में पितरों का दिखना और तुरंत गायब हो जाना- जीवन में आने वाली समस्याओं का संकेत

सपने में पितरों का दिखना और तुरंत गायब हो जाना यह संकेत देता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ बड़ी समस्याएं आने वाली हैं। यह सपना आपके अवचेतन की ओर से एक संकेत हो सकता है कि आपको अपने जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी ऐसे कोई सपने दिखाई देते हैं तो आपको अपने जीवन की परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए और अपने रिश्तों एवं निर्णयों की समीक्षा करनी चाहिए। आपको भविष्य से जुड़ा कोई भी सपना बहुत सोच समझकर ही लेना चाहिए।

ancestors in dream meaning

इसे जरूर पढ़ें: सपने में दिखें ये चीजें तो हो सकते हैं पितरों की नाराजगी के संकेत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amita rawal (@astrologer_amita)

सपने में पितरों का खाना मांगना- आर्थिक नुकसान का संकेत

अगर आप सपने में देखती हैं कि पितर आपसे भोजन की मांग कर रहे हैं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। यह सपना आने वाले समय में आर्थिक हानि का संकेत दे सकता है। ऐसा संभव है कि इस सपने के बाद आपको किसी वजह से अचानक धन हानि होने लगे और धन व्यर्थ की जगहों पर खर्च हो जाए। शास्त्रों के अनुसार, यह सपना यह दर्शाता है कि पूर्वज आपसे किसी न किसी बात अपर तृप्त नहीं हैं और वो आपसे श्राद्ध या तर्पण की अपेक्षा रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब पूर्वजों की आत्माएं तृप्त नहीं होतीं हैं तो जीवन में अड़चनें और आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं रोते हुए पूर्वज? मिलते हैं ये शुभ-अशुभ संकेत

ancestors dream meaning

सपने में पितरों का रोना- बनते काम बिगड़ने का संकेत

अगर आप सपने में देखती हैं कि पितर किसी वजह से रो रहे हैं, तो यह संकेत किसी बड़ी बाधा की ओर इशारा करता है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में कोई भी काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं या जो योजनाएं आपने बनाई हैं, उनमें रुकावट आ सकती है। पितरों का रोना इस बात का प्रतीक है कि वे किसी न किसी बात से असंतुष्ट हैं या परिवार में कुछ ऐसे कर्म हैं जिनसे उनकी आत्मा दुखी है।

अगर आपको भी इनमें से कोई भी सपना दिखाई देता है तो आप किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाएं और घर के बाहर आटे और घी का दीपक जलाएं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;