Dreams in Pitru Paksha: पितृ पक्ष हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है जब हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्रद्धा भाव से पूजा और तर्पण करते हैं। यह अवधि पितरों की शांति के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान आपके पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और वंशजों से अपने लिए जल और भोजन की कामना करते हैं।
इस दौरान हमारे द्वारा पूर्वजों को भोजन और जल तर्पण के माध्यम से प्रदान किया जाता है। यह अवधि भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ होकर अश्विन महीने की अमावस्या तक चलती है। इस 16 दिनों की अवधि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह अवधि श्राद्ध कर्म के लिए समर्पित होती है, जिसका उद्देश्य पितरों को संतुष्ट करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दौरान हम सपने में कुछ जानवरों को देखते हैं, तो इसे एक ऐसा संकेत माना जाता है कि हमारे पूर्वज हमसे नाराज हैं या वो किसी बात से संतुष्ट नहीं हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि सपने में कौन से जानवर आपके लिए पूर्वजों की नाराजगी का संकेत देते हैं।
पितृ पक्ष के दौरान यदि आप सपने में सांप देखते हैं तो ये आपके लिए एक चिंताजनक स्थिति हो सकती है। सांप को हमेशा से ही शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
अगर पितृ पक्ष में सांप आपके सपने में आता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि आपने अपने पूर्वजों को ठीक से भोग नहीं लगाया है या श्राद्ध कर्म में कोई त्रुटि रह गई हो।
पितृ पक्ष के दौरान कौए का सपना देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। आमतौर पर कौआ पितरों की उपस्थिति का प्रतीक होता है और यदि यह आपके घर आता है, तो इसे पितरों की कृपा का संकेत माना जाता है। लेकिन जब पितृ पक्ष में आपको सपने में कौआ दिखाई देता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं या उनकी आत्मा को अभी शांति नहीं मिली है। इसका एक और अर्थ यह भी हो सकता है कि आप अपने पितरों के लिए सही तरीके से तर्पण या श्राद्ध कर्म नहीं कर रहे हैं, जिससे वे संतुष्ट नहीं हैं।
ऐसे सपनों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि आपके पितर आपसे अपेक्षा कर रहे हैं कि आप उनके लिए विशेष पूजा या कर्म करें ताकि उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो सके।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में दिखें ये चीजें तो हो सकते हैं पितरों की नाराजगी के संकेत
बिल्ली का सपना पितृ पक्ष के दौरान आपके भविष्य के लिए एक चेतावनी का संकेत हो सकता है। बिल्ली से जुड़े कुछ ऐसे संकेत हैं जिन्हें आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है, जैसे बिल्ली का रास्ता काटना आपके लिए अशुभ हो सकता है।
ऐसे ही यदि पितृ पक्ष में आपको सपने में बिल्ली दिखाई देती है तो ये आपके जीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता है और यह सपना पितरों की नाराजगी का संकेत भी देता है। अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है तो आपको पितृ दोष मुक्ति के उपाय करने की जरूरत होती है। कई बार अशुभ और अनिश्चितता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सपने में बिल्ली को रोते हुए देखते हैं तो ये किसी बड़ी घटना का संकेत भी हो सकता है।
पितृ पक्ष के दौरान गिद्ध का सपना देखना आपके जीवन के लिए एक गंभीर संकेत माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में गिद्ध को मृत्यु और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।
यदि इस अवधि में गिद्ध आपके सपने में आता है, तो यह दर्शाता है कि आपके पितर आपसे नाराज हैं और उनकी आत्मा को शांति नहीं मिली है।
यह सपना आपके पितरों की असंतुष्टि का संकेत हो सकता है, जो यह दर्शाता है कि उनके लिए किए गए तर्पण या श्राद्ध कर्म में कुछ कमी रह गई है। इसके अलावा, यह भी संकेत हो सकता है कि परिवार में कुछ गलत हो रहा है या बुरे कर्म हो रहे हैं, जिन्हें तुरंत सही करने की आवश्यकता है। ऐसे सपनों को गंभीरता से लेना चाहिए और पितरों की प्रसन्नता के लिए विशेष श्राद्ध, तर्पण या पूजा का आयोजन करना चाहिए, ताकि उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं रोते हुए पूर्वज? मिलते हैं ये शुभ-अशुभ संकेत
पितृ पक्ष के दौरान भेड़िया का सपना देखना एक चेतावनी का संकेत माना जाता है। भेड़िया अक्सर क्रूरता और आक्रामकता का प्रतीक होता है, और अगर यह सपना इस अवधि में आता है, तो यह दर्शाता है कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं। इसका मतलब हो सकता है कि पितर आपसे विशेष तर्पण या श्राद्ध कर्म की अपेक्षा कर रहे हैं।
यह सपना तब भी आ सकता है जब आप अपने पूर्वजों के लिए उचित श्राद्ध कर्म नहीं कर रहे होते हैं, जिससे उनकी आत्मा असंतुष्ट रहती है। ऐसे सपनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पितरों की प्रसन्नता और उनकी आत्मा की शांति के लिए आपको सही तरीके से श्राद्ध और तर्पण कर्म करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में शांति और समृद्धि आएगी।
यदि आप पितृ पक्ष के दौरान सपने में इनमें से कोई भी जानवर देखते हैं तो आपके पूर्वज नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको पितरों की शांति के लिए उपाय करने की जरूरत होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images- freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।