herzindagi
why cow dung is used in govardhan puja

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा में गाय या भैंस किसके गोबर का करें प्रयोग?

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग गोवर्धन पूजा के दिन प्रतिमा बनाने के लिए गाय का गोबर इस्तेमाल करते हैं तो वहीं, कुछ लोग भैंस के गोबर अक भी प्रयोग करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 08:30 IST

गोवर्धन पूजा इस साल 2 नवंबर, दिन शनिवार को मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गिरिराज की पूजा की जाती है और श्री कृष्ण की आराधना का भी विधान है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गिरिराज की प्रतिमा गोबर से बनाई जाती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग गोवर्धन पूजा के दिन प्रतिमा बनाने के लिए गाय का गोबर इस्तेमाल करते हैं तो वहीं, कुछ लोग भैंस के गोबर अक भी प्रयोग करते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय या भैंस किसके गोबर से गिरिराज जी की प्रतिमा का निर्माण करना चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं लाभ।

गोवर्धन पूजा के दिन कैसा गोबर पूजा में करें प्रयोग? (Which Type Of Dung Is Used In Govardhan Puja)

govardhan puja mein kya hai gaay ke gobar ka mahatva

शास्त्रों में इस अबत का उल्लेख मिलता है कि श्री कृष्ण को गाय अति प्रिय है। इसके अलावा, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास भी माना गया है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी की प्रतिमा बनने के लिए गाय के गोबर का ही प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Upay 2024: गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से करें ये 5 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

शास्त्रों में बताया गया है कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर का पूजन में इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहेता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है और सकारात्मकता का घर-परिवार में संचार तेजी से बढ़ता है।

govardhan puja mein gaay ke gobar ka istemal kyu kiya jata hai

शास्त्रों में इस बात को भी बताया गया है कि गोवर्धन पूजा में गया के गोबर के इस्तेमाल से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाने लगते हैं। श्री कृष्ण की कृपा से व्यक्ति को उसके संकटों से मुक्ति मिल जाती है और गौ माता के आशीर्वाद से शुभता आती है।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Kab Hai 2024: 1 या 2 नवंबर, कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

वहीं, गोवर्धन पूजा के दिन भैंस के गोबर का अगर आप प्रयोग करते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। भैंसा यमराज का वाहन और गोवर्धन पूजा में भैंस के गोबर का इस्तेमाल अकाल मृत्यु जैसे योग बनने का कारण बनता है और व्यक्ति की आयु घट सकती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गोवर्धन पूजा के लिए गाय या भैंस किसका गोबर प्रयोग में लाना चाहिए और क्यों।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।