vastu tips for mopping at home

Vastu Tips: घर में सही समय और नियम के अनुसार लगाएं पोछा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

घर का हर एक काम और किसी भी चीज का निर्धारण यदि वास्तु के अनुसार होता है तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-16, 20:22 IST

वास्तु ने हमेशा से ही लोगों को उनके दैनिक जीवन में मार्गदर्शन दिया है। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसने कई बार महत्वपूर्ण जीवन की घटनाओं से लेकर रोजमर्रा के कामों तक के निर्णयों को प्रभावित किया है। ऐसा ही एक काम है घर में पोछा लगाना। आप भले ही इस बात पर विश्वास न करें, लेकिन वास्तु शास्त्र हमें सुझाव देता है कि घर में पोछा लगाने का भी एक निश्चित समय और सही नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है।

वास्तु के अनुरूप घर बनाए रखने के प्रमुख पहलुओं में से एक साफ-सफाई और स्वच्छता भी है, खासकर नियमित रूप से पोछा लगाकर आप घर की समृद्धि बनाए रख सकते हैं । आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें घर में पोछा लगाने से सही समय और इसके नियमों के बारे में। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पोछा लगाने का महत्व

time for mopping at home

वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए साफ-सफाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। पोछा लगाने से न केवल शारीरिक गंदगी दूर होती है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और कंपन को भी खत्म करने में मदद मिलती है। एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर अपने निवासियों के लिए स्वास्थ्य, धन और खुशी को बढ़ावा देता है। इसी वजह से वास्तु में नियमित रूप से पोछा लगाने की सलाह दी जाती है। 

वास्तु के अनुसार पोछा लगाने का सबसे अच्छा समय क्या है 

यदि हम घर में वास्तु के अनुसार पोछा लगाने की बात करें तो इसके लिए सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है। यह वह समय होता है जो सूर्योदय से पहले की अवधि है। यह सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले का समय माना जाता है और इसे किसी भी साफ़-सफाई के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दौरान पोछा लगाने से  घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिकतम हो जाता है और पूरे दिन के लिए एक शांत वातावरण बन सकता है।

इस समय पोछा लगाना अच्छा माना जाता है 

सूर्योदय के दौरान या उसके तुरंत बाद भी पोछा लगाना घर की उन्नति के लिए फायदेमंद होता है। यह समय अंधकार से प्रकाश की ओर संक्रमण का प्रतीक माना जाता है, जो नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का प्रतीक होता है। इस समय यदि आप पोछा लगाते हैं तो आपके पूरे घर में सकारात्मक वातावरण बनता है। 

किस समय घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए 

when not to mop home

 वास्तु के अनुसार, दोपहर के समय घर में पोछा लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि दोपहर के समय सूरज अपने चरम पर होता है और यह समय पोछा लगाने के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए सही होता है। इस समय यदि आप पोछा लगाते हैं तो घर में आने वाली सौर्य ऊर्जा का पूर्ण लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा आपको सूर्यास्त के बाद भी पोछा लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय नकारात्मक ऊर्जाओं के संचय से जुड़ा होता है और इस समय पोछा लगाना जाने-अनजाने में घर में नकारात्मकता को आमंत्रित कर सकता है।

घर में पोछा लगाने के नियम

  • आप घर में पोछा लगाते समय कुछ विशेष नियमों का यदि पालन करते हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहती है। आप जब भी पोछा लगाएं हमेशा घर के प्रवेश द्वार से शुरुआत करें। 
  • घर के प्रवेश द्वार से पोछा लगाना शुरू करने के बाद घर के अंदर की ओर बढ़ें। यह प्रतीकात्मक रूप से घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • अलग-अलग कमरों में पोछा लगाते समय, दक्षिणावर्त दिशा का पालन करें। यह वास्तु शास्त्र में ऊर्जा के प्राकृतिक प्रवाह के अनुरूप है। ऐसा करने से सद्भाव और संतुलन को बढ़ावा मिलता है।
  • पोछा हमेशा मुख्य द्वार के पास से शुरू करने के बाद इसी स्थान पर समाप्त करें। यह सुनिश्चित करता है कि नकारात्मक ऊर्जा का अंतिम अवशेष भी घर से बाहर हो जाए।

वास्तु के अनुसार घर में पोछा लगाते समय मिलाएं ये चीजें 

salt in vastu

घर के वास्तु को ठीक बनाए रखने के लिए पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक मिलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।  नमक अपने शुद्धिकरण गुणों के लिए जाना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावी ढंग से अवशोषित कर सकता है।

पोछे के पानी में नींबू का रास मिलाकर घर को साफ़ करने से भी सकरात्मक ऊर्जा का पवेश होता है और नकारात्मकता दूर होती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में सही जगह पर रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी

घर में पोछा लगाने से जुड़ी बातें 

  • सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी जी बताते हैं कि दोपहर के समय में पोछा लगाने से घर से माता लक्ष्मी का वास हट सकता है l
  • पोछे के पानी को कभी भी मुख्य द्वार पर नहीं डालना चाहिए । क्योंकि मुख्य द्वार पर लक्ष्मी का वास होता है।
  • यदि घर से कोई जा रहा है या किसी के घर से तुरंत जाने के तुरंत बाद पोछा नहीं लगना चाहिए। 
  • पोछे के बाल्टी का रंग लाल नहीं होना चाहिए और यह कभी भी टूटो हुई नहीं होनी चाहिए। 

अगर आप वास्तु के इन नियमों का पालन करते हैं तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;