herzindagi
govardhan puja 2024 ke upay

Govardhan Puja Upay 2024: गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से करें ये 5 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व जितना है उससे कही ज्यादा इस को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए और गाय के गोबर से जुड़े कुछ उपाय भी अवश्य आजमाने चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 16:30 IST

गोवर्धन पूजा इस साल 2 नवंबर, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के ही गोवर्धन स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान कि आराधना करने से घर में अन्न का भंडार कभी खाली नहीं होता है। साथ ही, भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा भी प्राप्त होती है। गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व जितना है उससे कही ज्यादा इस को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए और गाय के गोबर से जुड़े कुछ उपाय भी अवश्य आजमाने चाहिए। आइये जानते हैं इन उपायों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से।

गोवर्धन पूजा के उपाय

गोवर्धन पूजा के दिन घर में शाम के समय गाय के गोबर के कंडों को जलाएं और पूरे घर में उसका धुआं करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

govardhan puja pr kaun se upay kare

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से बनें कंडों की पूजा करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर में रखें। इससे घर में शुभता का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Kab Hai 2024: 1 या 2 नवंबर, कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर पूर्व दिशा में लटका दें। इससे भाग्य में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी।

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों पर कुमकुम और हल्दी छिड़ककर उन्हें मंदिर में दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल बनेगा।

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों से घर बनाएं। ऐसा करने से अपना घर लेने का जो आपका सपना है वह जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Upay: गोवर्धन पूजा के दिन ज्योतिष के ये उपाय आजमाएं, पूरे साल बनी रहेगी खुशहाली

गोवर्धन पूजा के दिन गाय को गोबर करते हुए अवश्य देखें। मान्यता है कि गाय को गोबर करता हुआ देखने से घर के संकट टल जाते हैं।

govardhan puja pr kare gay ke gobar ke upay

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर की पूजा करने के बाद उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने से घर की आर्थिक स्थिति में बढ़ौतरी होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।