गोवर्धन पूजा दीपावली के चार दिन बाद मनाई जाती है। यह केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समृद्धि और सुख की कामना करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, जिन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की थी। गोवर्धन पूजा का यह त्योहार लोगों को प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही, इस दिन यदि आप कुछ खास ज्योतिष उपायों को अपनाते हैं तो पूरे साल खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष उपायों से ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। इस दिन किए गए ज्योतिष उपाय आपके जीवन में समृद्धि बनाए रखने में मदद करते हैं। गोवर्धन पूजा पर अपनाए जाने वाले ये ज्योतिष उपाय न केवल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, बल्कि ये पारिवारिक संबंधों में भी सुधार लाते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ज्योतिष के कुछ विशेष उपायों के बारे में जो आप गोवर्धन पूजा के दिन आजमा सकती हैं।
गोवर्धन के दिन गायों की पूजा करें
गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और भगवान कृष्ण के साथ इसकी गहरा संबंध है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास होता है, जिससे उनकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों को आहार देना और उनके लिए अनुष्ठान करना समृद्धि और धन का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है।
इस दिन गायों को ताजा चारा, गुड़ और चावल जैसे पौष्टिक भोजन देना चाहिए। ऐसा करने से केवल गायों का सम्मान नहीं होता, बल्कि यह भी माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है। गाय की पूजा से मानव जीवन में भी आशीर्वाद और सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Govardhan Puja Kab Hai 2024: 1 या 2 नवंबर, कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
गोवर्धन के दिन तुलसी का पौधा लगाएं
यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन घर में नया तुलसी का पौधा स्थापित करती हैं तो ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी में सुरक्षात्मक और शुद्धिकरण के गुण होते हैं। यदि आप मंत्रों का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें तो समृद्धि बनी रहती है और पारिवारिक खुशहाली बढ़ती है। गोवर्धन के दिन नए तुलसी के पौधे को स्थापित करने से घर में शांति और सद्भावना का वास होता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और इससे वातावरण में सुख-समृद्धि का संचार होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माता की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और उसके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
गोवर्धन के दिन गोबर से बनाएं पर्वत
गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से पर्वत बनाना एक महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है, जो घर में समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। गोबर को पवित्र और शुद्ध सामग्री माना जाता है। इसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है।
गोबर से बनाए गए पर्वत की पूजा करने से आपके घर में भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। जिससे धन, संपत्ति और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। गोबर के इस पर्वत को बनाते समय आपको इसकी आकृति का ध्यान रखना चाहिए और इसे एक सही आकार देना चाहिए।
इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली बनाती हैं तो जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
गोवर्धन के दिन सही जगहों पर दीये जलाएं
गोवर्धन पूजा के दिन यदि आप गाय के घी से बने दीये जलाएंगे तो यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिष उपाय माना जाता है। यह अनुष्ठान न केवल घर को रोशन करता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के साथ-साथ अंधेरे और नकारात्मकता को दूर करने का भी प्रतीक है।
गोवर्धन पूजा के दिन दीये जलाने से घर में खुशहाली और समृद्धि का वास होता है। इन दीयों को सही स्थान पर जलाना आवश्यक होता है जैसे कि मुख्य दरवाजे के पास, पूजा स्थल या घर के उत्तर-पूर्व दिशा में इस दिन दीपक जरूर जलाएं।
गोवर्धन पूजा के दिन दीयों की रोशनी से न केवल वातावरण को रोशन किया जाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि घर के हर कोने में शुभता का संचार हो। इसके साथ ही, दीये जलाने का यह परंपरा भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति को भी दर्शाता है, जो गोवर्धन पर्वत की पूजा के प्रतीक हैं।
भगवान कृष्ण को चढ़ाएं 56 भोग
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन 56 प्रकार के भोग अर्पित करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं इस उपाय से आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन यहां बताए ज्योतिष उपाय आजमाती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और समृद्धि आएगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों