herzindagi
Best Way To Keep Flies Away in Monsoon

हल्की बारिश के बाद मक्खियों ने घर में बैठना भी कर दिया है मुश्किल? इस 1 देसी नुस्खे से पाएं छुटकारा

Best Way To Keep Flies Away in Monsoon: क्या बारिश के बाद आपके घर में भी मक्खियों ने भिनभिनाना शुरू कर दिया है? बारिश के मौसम में घर में मक्खियां ज्यादा नजर आने लगती हैं। ऐसे में घर के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी मक्खियों से तंग आ चुके हैं, तो आपको एक देसी हैक ट्राई करना चाहिए। आइए जानें, घर से मक्खियों को कैसे भगाएं? 
Editorial
Updated:- 2025-06-30, 19:23 IST

How to Get Rid of Flies in the Rain: गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग मानसून का इंतजार करते हैं, लेकिन बारिश के आते ही परेशान भी हो जाते हैं। बारिश का मौसम अपने साथ लाता है गंदगी और कीड़े-मकौड़े। इस मौसम में घर में कई तरह के कीड़े नजर आने लगते हैं। दिन के वक्त तो मक्खियां जीना मुश्किल कर देती हैं। कितनी भी सफाई कर लो, लेकिन मक्खियों की वजह से बैठना ही मुश्किल हो जाता है। 

अगर मक्खियां गलती से खाने पर बैठ जाएं, तो इससे खाना भी दूषित हो सकता है। ऐसा खाना खाने से बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। घर में बैठकर भी मक्खियां खूब परेशान करती हैं। कभी कान तो कभी नाक में घुसने की कोशिश करती हैं। अगर घर में छोटे बच्चे हों, तो टेंशन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों की मदद से मानसून सीजन में मक्खियों को भगा सकते हैं। आइए जानें, बारिश के दिनों में मक्खियों को घर से कैसे भगाएं?

यह भी देखें- पोछे के पानी में डाल दें ये 3 चीजें, घर की बड़ी परेशानी से बिना मेहनत मिल जाएगी राहत

क्या-क्या चाहिए?

  • पुदीने के पत्ते
  • तुलसी के पत्ते
  • नींबू का रस
  • लौंग की कलियां
  • कपूर
  • विनेगर
  • पानी

मक्खियों को भगाने वाला घोल कैसे बनाएं?

How to make a fly repellent solution

मक्खियों को भगाने वाला घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पुदीने के पत्ते और तुलसी के पत्ते लें। इन दोनों को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में पीसकर इनका रस निकाल लें। इसे एक बाउल में डालें और अब इसमें नींबू का रस, लौंग का पाउडर और कपूर को कूटकर डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण में थोड़ा-सा विनेगर और पानी मिला लें। इस तरह मच्छरों को भगाने वाला आपका घोल बनकर तैयार हो जाएगा। 

बारिश में मक्खियों को कैसे भगाएं?

How to get rid of flies in the rain

बारिश के दिनों में अगर मक्खियों ने घर में आपका बैठना मुश्किल कर दिया है, तो आपको इस स्प्रे का इस्तेमाल करना होगा। तैयार घोल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे अपने पूरे घर में स्प्रे करें। इससे आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। इसका इस्तेमाल आप बिना किसी डर के कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल सभी चीजें प्राकृतिक हैं। ध्यान रहे, इस घोल को स्प्रे करने के साथ आपको घर की सफाई का भी खास ख्याल रखना होगा। 

यह भी देखें- बाथरूम फ्लाई कीड़ों को भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।