अन्य दिनों के मुकाबले बरसात और सर्दियों के मौसम में बाथरूम में कुछ अधिक ही कीड़े दिखाई देते हैं। हवा में नमी होने और बाथरूम में जगह-जगह पानी का लगाव होने के चलते बाथरूम फ्लाई कीड़े दीवारों पर अधिक ही चिपके रहते हैं। कभी-कभी ये कीड़े बाथरूम सिंक या फिर टॉयलेट सीट के आसपास कुछ अधिक ही दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आपके भी बाथरूम में उड़ने वाले कीड़े अधिक दिखाई दें रहे हैं, तो उन्हें आसानी से हमेशा के लिए भगा सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बाथरूम फ्लाई कीड़ों से छुटकारा पा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
बाथरूम फ्लाई कीड़ों को चंद मिनटों में भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से उड़ने वाले कीड़े से लेकर ड्रेन फ्लाई भी भाग कसते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक से दो मग पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और बाथरूम के फर्श से लेकर दीवारों पर अच्छे से छिड़काव कर लीजिए। इसके अलावा बाथरूम सिंक और टॉयलेट सीट के नीचे भी इसका छिड़काव कर दीजिए। इससे कीड़े हमेशा के लिए भाग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:Easy Tips: ड्रेन फ्लाइस कीटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
नीम का तेल एक ऐसा पदार्थ है जिसकी मदद से आप आसानी से किसी भी कीड़े को भगा सकती हैं। इसकी तेज गंध के चलते बाथरूम फ्लाई कीड़े भी चंद मिनटों में भाग जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले आप एक से दो लीटर पानी में दो से तीन चम्मच नीम का तेल डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर बाथरूम के सभी हिस्सों में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। सप्ताह में लगभग दो से तीन दिन इस मिश्रण का ज़रूर छिड़काव करें। इससे बाथरूम में उड़ने वाले कीड़े कभी भी बाथरूम में दिखाई नहीं देंगे।
बेकिंग सोडा और नीम के तेल के अलावा आप इस काम के लिए सिरके का भी उपयोग कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से उड़ने वाले कीड़े से लेकर अन्य कीड़े भी आसानी से भाग सकते हैं। इसके लिए अन्य टिप्स की तरह सबसे पहले पानी और सिरके का एक मिश्रण तैयार लीजिए और स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। इसकी तेज महक के चलते कीड़े आसानी से भाग जाएंगे। इसके लिए आप सफ़ेद सरीके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन पुराने सामानों को टूथपेस्ट से चमका सकती हैं, जानें कुछ आसान टिप्स
बेकिंग सोडा, नीम का तेल और सिरके के अलावा आप कई अन्य चीजों की मदद से भी बाथरूम में मौजूद फ्लाई कीड़ों को भगा सकती हैं। छोटे से लेकर बड़े कीड़ों को भगाने के लिए आप दालचीनी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अमोनिया की मदद से भी आप कीड़ों को भगा सकती हैं। इसके अलावा पुदीना के तेल से भी बाथरूम फ्लाई कीड़ों को हमेशा के लिए भगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sunrisespecialty.com,website.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।