Machar Bhagane Ka Tarika: मानसून दस्तक देते ही घरों में मच्छरों का राज शुरू हो जाता है। ये सिर्फ काट कर खुजली और परेशानी ही नहीं देते, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। आमतौर पर लोग मच्छरों से बचने के लिए कॉइल या लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं, पर उनमें मौजूद केमिकल की वजह से अब ज्यादातर लोग प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों को अपनाना पसंद करते हैं।
पुराने जमाने में लोग मच्छरों को भगाने के लिए नीम की पत्तियों का धुआं करते थे, जो काफी असरदार होता था, लेकिन अगर आपको धुएं से दिक्कत होती है या उसकी आदत नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। हम आपको नीम का इस्तेमाल करने के कुछ और आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं। ये तरीके आपको मच्छरों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे और धुएं से होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। आइए जानें, मच्छरों को भगाने के लिए नीम का इस्तेमाल कैसे करें? मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं?
यह भी देखें-इस एक चीज का धुआं घर से मच्छर को कोसों दूर भगाने में कर सकता है मदद, फ्री में होगा काम तमाम
नीम के पत्तों का स्प्रे यूज करें
मच्छरों को भगाने के लिए नीम के पत्तों का सबसे आसान इस्तेमाल है, उसका स्प्रे बनाना। नीम के ताजे पत्तों को पानी में उबाल लें। जब तक पानी का रंग ना बदल जाए, तब तक उसे पकाएं। बाद में पानी को ठंडा करके एक स्प्रे बॉटल में भर लें और इस स्प्रे को घर के सभी कोनों और मच्छरों वाली जगह पर स्प्रे कर दें। इससे आपको मच्छरों से राहत मिलेगी।
नीम के पानी का पोछा लगाएं
अक्सर मच्छर घर के कोनों में अंडे दे देते हैं और घर बसा लेते हैं। ऐसे में आप नीम के पानी का पोछा लगाकर मच्छरों से निजात पा सकते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालें और फिर इसी पानी से घर में पोछा लगाएं।
स्किन पर लगाएं नीम का लेप
अगर आपको सोते जागते घर में बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं, तो आप शरीर पर नीम का लेप लगा सकते हैं। नीम के पत्तों को पीस लें और इसमें नारियल का तेल मिला लें। इस लेप पर अपने पूरे बदन पर लगाएं। इसे बच्चों के शरीर पर भी लगा सकते हैं। नीम की गंध से ही मच्छर आपसे दूर रहेंगे।
नीम के पत्ते घर में रखें
फ्री में मच्छरों को भगाने के लिए आप घर के कोनों में नीम के ताजे पत्ते रख सकते हैं। इनकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। खिड़की और दरवाजों के पास नीम के ताजे पत्ते रखें। किचन सिंक और नालियों के पास भी इन पत्तों को रखें। आप वेंटिलेशन वाली जगहों पर नीम के पत्तों की पोटली बनाकर भी टांग सकते हैं।
नीम का धुआं करें
नीम का धुआं करने से मच्छरों से आपको 100% निजात मिल सकती है। एक मिट्टी के बर्तन में सूखे हुए और ताजे नीम के पत्ते लें। इसमें कपूर की गोलियां डालें। अब पत्तों को माचिस से जला लें। इससे निकलने वाले धुएं से मच्छर आपके घर से दूर भागते नजर आएंगे।
यह भी देखें- ना कॉइल खरीदने की टेंशन ना स्प्रे की जरूरत...गांव वालों के इन देसी तरीकों से केवल 5 रुपये में भगाएं मच्छर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों