How To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मी के मौसम में पार्क या खुले जगहों पर बैठना मुश्किल होता है बल्कि घर में भी आराम से नहीं बैठ सकते हैं। इसका मुख्य कारण मच्छरों का आतंक है। ये मच्छर न केवल परेशानी का कारण बनते हैं बल्कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के कारण भी बनते हैं। अब ऐसे में इससे बचने के लिए लोग केमिकल युक्त स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे निकलने वाला केमिकल युक्त धुंआ लोगों के नुकसानदायक होता है। इससे बचने के लिए लोग केमिकल फ्री उपाय ढूंढते हैं ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो। अगर आप मच्छरों को दूर करने के लिए नेचुरल उपाय ढ़ूंढ़ रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे फ्री उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इनसे नेचुरल तरीके से छुटकारा पा सकती हैं।
मच्छर भगाने के लिए अपनाएं गोबर का उपला
मच्छर को दूर भगाने के लिए आप गाय के गोबर का उपला का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कंडें को किसी मिट्टी या लोहे के बर्तन पर तोड़कर रखें। अब इसके ऊपर हल्का मिट्टी का तेल या उसे गैस पर रखकर कुछ देर के छोड़ दें। इससे उपलाआसानी से सुलगने लगेगा।
अगर आप लोहे का बर्तन इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे किसी कपड़े की मदद से पकड़कर उस जगह पर रखें, जहां ज्यादा मच्छर आ रहे हैं। इसके अलावा अगर आपको धुएं से ज्यादा दिक्कत है, तो आप उसे कमरे के बाहर भी जलाकर रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-गर्मियां आते ही मच्छरों की फौज ने शुरू कर दिया है तांडव, फ्री में घर पर रखी इन चीजों से बनाएं Mosquito coil
उपले के साथ इस्तेमाल करें नीम की पत्ती
अगर कमरे में बहुत ज्यादा मच्छर हैं, तो आप गोबर के उपले के साथ नीम की पत्ती वाला उपाय अपना सकती हैं। इसके लिए उपले को जलाकर, जब उसमें से धुआं आने लगे, तो उस पर नीम की हल्की सूखी पत्ती रख के छोड़ दें। अब पत्तियों से बराबर धुंआ उठने लगे, तो इसे उस जगह पर रखें, जहां मच्छरों ने आतंक मचा रखा है।
अगर आपके घर में गोबर का उपला नहीं है, तो आप केवल नीम की पत्तियों को जलाकर मच्छरों से छुटकारा पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-लो जी मिल गया मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका, बस प्याज और लौंग के साथ इन 3 चीजों का करना होगा इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों