भूलकर भी पौधे में सीधे न डालें गोबर, जान लें इसका सही तरीका

पौधों पर सीधे तौर पर ताजे गाय के गोबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी दुर्गंध और गोबर में मौजूद लवण और नाइट्रोजन की उच्च सांद्रता से पौधे जल सकते हैं। 

How to convert cow dung to fertilizer

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उपयुक्त मिट्टी, खाद, धूप और जल आदि काफी कुछ मायने रखता है। पौधों को हेल्दी रखने का एक अच्छा तरीका उर्वरक का इस्तेमाल करना भी होता है। हालांकि, कुछ लोग रासायनिक उर्वरक का धड़ल्ले से उपयोग करते हैं, जो कि पौधों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में, गाय के गोबर का यूज काफी अच्छा माना जाता है। गाय के गोबर के उपले एक ऐसा जैविक खाद है, जो पौधों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। हालांकि इसे पौधे में डालने का भी तरीका होता है। सही तरीके से डाला हुआ गोबर ही पौधे को फायदे पहुंचाता है। अगर आप किसी पौधे में सीधा गोबर डाल देंगे तो यह पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चलिए हम आपको पौधे में गोबर डालने का सही तरीका बताते हैं।

पौधे में सीधे गोबर डालने से क्या होता है?

cow dung benefits in plants

पौधों पर सीधे तौर पर ताजे गाय के गोबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी दुर्गंध और गोबर में मौजूद लवण और नाइट्रोजन की उच्च सांद्रता से पौधे जल सकते हैं। इसमें कुछ हानिकारक सूक्ष्मजीव भी शामिल होते हैं, जो पौधों के लिए जहरीले होते हैं। इसके अलावा, इसमें खरपतवार के बीज भी शामिल हैं, जिसके कारण आपके बगीचे में खरपतवार या अवांछित पौधों की भरमार हो सकती है।

गाय का गोबर कैसे करें इस्तेमाल?

cow dung cake uses

गाय का गोबर जितना पुराना होगा, उतना ही बेहतर होगा। ऐसे में, पौधे के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने बगीचे में एक गड्ढा खोदकर उसमें गोबर इकट्ठा कर लें। इसे बगीचे की मिट्टी से ढक दें और कम से कम 6 महीने तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद यहां से मिट्टी इकट्ठा करें और इसे अपने पौधों के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बिना खाद के भी बगीचा रहेगा हमेशा हरा-भरा, जानें कैसे

पौधे में गोबर डालने की सामान्य विधि

cow dung tips

  • गोबर से बनी 1 केक को 2.5 लीटर पानी में 2 से 3 दिन तक पानी में डालकर छोड़ दें।
  • फिर, इस केक को तोड़कर पानी के साथ मिला दें।
  • अब, सप्ताह में एक बार 300 मिली घोल पौधे में डाल सकते हैं।
  • दो केक के सेट के साथ आप पांच लीटर तक पानी मिलाकर लिक्विड खाद तैयार कर सकते हैं।
  • प्रत्येक गमले में घोल डालने से पहले सुनिश्चित करें कि मिट्टी में उचित नमी है या नहीं।

इसे भी पढ़ें-गाय का गोबर होता है कमाल, अशुभ भी हो जाता है शुभ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP