
गर्मियों के दस्तक देते ही घरों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। बाजार में मिलने वाली कॉइल्स, स्प्रे या क्रीम भले ही मच्छरों को भगा दें, लेकिन उनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स हमारी सेहत और फेफड़ों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो शाम 6 बजते ही रसोई की कुछ चीजों और एक पुराने मिट्टी के दीपक की मदद से आप घर को 'मच्छर मुक्त जोन' बना सकती हैं। ऐसे में इस ट्रिक के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मिट्टी के दीपके के माध्यम से कैसे आप मच्छरों से राहत पा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

इसे भी पढ़ें - केमिकल वाले स्प्रे से पाएं छुटकारा, नींबू के छिलकों से घर को दें लेमन की फ्रेश खुशबू; बनाने का तरीका है बेहद आसान

मच्छर भगाने का एक और तरीका आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपके पास अजवाइन का होना जरूरी है। अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में बहुत कारगर होते हैं। ऐसे में आप मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरें और उसमें एक चम्मच अजवाइन डाल दें। अब आप रुई की बाती बनाएं और इसमें लगाकर इसे जलाएं। अब जलती हुई अजवाइन की खुशबू मच्छरों के लिए किसी रिपेलेंट स्प्रे से कम नहीं है। अच्छी बात यह है कि यह तरीका सांस रोगियों के लिए भी एकदम सेफ है।
नोट - अगर आपको सांस से संबंधित समस्या है तो ऐसे में आप यहां दी गई ट्रिक्स का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से पूछ लें।
इसे भी पढ़ें - मच्छरों को भगाने के लिए प्याज का क्या है स्मार्ट हैक? चैन की नींद सोने के लिए बनाएं नेचुरल मॉस्किटो किलर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।