herzindagi
pigeons beat cleaning tips

बालकनी में कबूतरों ने कर दिया है बुरा हाल? बीट की सफाई के साथ-साथ उन्हें दूर भगाने के 3 असरदार तरीके

यह लेख बालकनी में कबूतरों की समस्या से निपटने के तरीके बताता है। इसमें कबूतरों की बीट को सुरक्षित रूप से साफ करने के उपाय दिए गए हैं, जिसमें स्वास्थ्य जोखिमों के कारण मास्क और दस्ताने पहनने पर जोर दिया गया है। साथ ही, कबूतरों को दूर भगाने के प्रभावी तरीके भी सुझाए गए हैं, जैसे सीडी लटकाना, पारदर्शी जाल लगाना और बर्ड स्पाइक्स का उपयोग करना, ताकि बालकनी को स्वच्छ और शांत रखा जा सके।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 21:47 IST

शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बालकनी बेहद ही सुकून भरी होती है, लेकिन अक्सर कबूतर इस सुकून को सिर दर्द बना देते हैं। कबूतरों की बीट न केवल बालकनी की खूबसूरती बिगाड़ती है बल्कि इसमें बहुत खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस भी होते हैं, जो सांस की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बता दें कुछ तरीकों को अपनाकर आप बेहद आसानी से न केवल कबूतरों की बीट को साफ कर सकते हैं बल्कि इन्हें आप आसानी से भगा भी सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कबूतरों के आतंक से कैसे छुटकारा पाएं और इसकी बीट को साफ करने का सही तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...

कबूतर की बीट कैसे साफ करें?

कबूतर की बीट सूखने के बाद बेहद सख्त हो जाती है। ऐसे में इसे खुरचकर साफ ना करें क्योंकि इसकी धूल सांस के जरिए आपके फेफड़ों में जा सकती है। ऐसे में आप सबसे पहले इसे साफ करने के लिए मास्क और दस्ताने जरूर पहनें। 

pigeon beat cleaning 

अब सबसे पहले गर्म पानी और थोड़ा सा डिटर्जेंट को छिडकें। फिर 10 से 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर उसे साफ कर दें। उस जगह को आप सफेद सिरके के पानी से धोएं ताकि संक्रमण का खतरा एकदम खत्म हो जाए।

कैसे दूर रखें कबूतर?

बता दें कि आप बालकनी के पास सीडी लटका दें। ये बाजार में मिल जाते हैं। जब हवा चलती है और सूरज की रोशनी पड़ती है तो पैदा होने वाली चमक कबूतरों को डरा कर दूर करती है।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द

पारदर्शी जाल लगाने से कबूतर बालकनी के अंदर नहीं घुस पाते। यह आपके व्यू (View) को खराब किए बिना बालकनी को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। 

pigeon beat

आप अपनी मार्केटिंग में बर्ड स्पाइक्स (Bird Spikes) भी लगा सकते हैं। बता दें कि कबूतरों को रोकने में ये बेहद उपयोगी हैं। यह प्लास्टिक या स्टील की नुकीली छड़ी होती है, जिन्हें बालकनी की रेलिंग या खिड़की के किनारे पर लगा सकते हैं। यह कबूतरों को बैठने के लिए जगह नहीं देते जब उन्हें बैठने का आधार नहीं मिलता तो वे दूसरी जगह ढूंढ लेते हैं।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: अटल पेंशन योजना पर टिकी महिलाओं की निगाहें, क्या इस बार बढ़ेगी पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर्स की सीमा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।