सुबह 30 मिनट लें सूरज की रोशनी, आपके शरीर में होंगे ये बदलाव

सूरज की रोशनी में 30 मिनट बैठने से हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं जो हमारे मूड, नींद और सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

health benefits of sunlight

हर सुबह सूरज की किरणों के साथ एक नए दिन की शुरुआत होती है। नया दिन, नई उम्मीदों और नए अवसरों को लेकर आता है। सूरज की रोशनी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। सूरज की रोशनी में पेड़-पौधे अपना भोजन बनाते हैं और अपना विकास करते हैं। सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी मिलता है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी सुबह के वक्त अगर हम 30 मिनट के लिए सनलाइट लेते हैं, धूप सेंकते हैं, तो हमारे शरीर को इससे कई फायदे मिल सकते हैं। हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए सुबह की धूप बहुत अच्छी है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि क्यों सुबह 30 मिनट के लिए सूरज की धूप लेना जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं-

सूरज की रोशनी से होते हैं ये हार्मोनल बदलाव

importance of sunlight to humans

हमारे शरीर में कई हार्मोन पाए जाते हैं। हमारा शरीर सुचारू रूप से कार्य कर सके इसके लिए जरूरी है कि शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहे। किसी भी हार्मोन का शरीर में जरूरत से ज्यादा कम या अधिक होना, हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सूरज की रोशनी भी हार्मोनल बैलेंस में अहम भूमिका निभाती है। अगर हम रोज सुबह के वक्त 30 मिनट सूरज की धूप लेते हैं तो इससे हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है और मेलाटोनिन हार्मोन बढ़ता है। इससे रात में नींद अच्छी आती है और मूड भी अच्छा होता है।

क्या होता है कोर्टिसोल हार्मोन?

कोर्टिसोल हार्मोन को स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। इसका शरीर में संतुलन में होना बहुत जरूरी है। हमारे शरीर में एड्रेनल ग्लैंड, इस हार्मोन का निर्माण करती हैं। इसके बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह काफी हद तक हमारे मूड को कंट्रोल करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में भी इसकी अहम भूमिका है। सुबह के वक्त हमारे शरीर में इसका उत्पादन अधिक होता है। ऐसे में सुबह के समय सूरज की रोशनी लेने से ये कम होता है।

क्या होता है मेलाटोनिन हार्मोन?

why sunlight is important

यह भी पढ़ें- Expert Tips: शरीर में विटामिन-डी हो रहा है कम, इस 1 हैक से करें भरपाई

मेलाटोनिन हार्मोन हमारी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। एक्सपर्ट की मानें तो रोज सुबह अगर हम आधा घंटा सूरज की रोशनी में बैठते हैं तो इससे हमारे शरीर में मेलाटोनिन का स्तर बढ़ता है। ये बेहतर नींद लाने में मददगार साबित होता है। (बेहतर नींद के टिप्स)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP