Fri Mar 20, 2026 | Updated 02:40 PM IST HZ Awards 2026
how to keep monkeys away from home naturally

छत पर बंदरों ने मचा रखा है आतंक? आजमाएं ये 3 असरदार तरीके, फिर कभी नहीं फटकेंगे आपके घर

बंदर केवल सामान को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि कई बार यह लोगों पर हमला भी कर देते हैं। यही कारण है कि लोग बंदरों के आने के बाद डर से बाहर भी नहीं निकलते।
Editorial
Updated:- 2026-03-15, 13:30 IST

आजकल शहर हो में भी बंदरों की समस्या आम होने लगी है। रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग बंदरों से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। सुबह का समय हो या दोपहर की शांति, अगर छत का दरवाजा थोड़ा भी खुला है, तो बंदर घर के अंदर भी आ जाते हैं। बंदरों की वजह से पूरा घर फैल जाता है, फल-सब्जियां उठा ले जाना, कपड़े खींचकर नीचे गिरा देना, जैसी चीजें तो आम है। यही कारण है कि लोग छत का दरवाजा भूल से भी खुला नहीं छोड़ते, लेकिन आपने बंदरों से घर तो बचा लिया पर छत कैसे बचाएंगे। असली परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब बात छत पर रखे गमलों और पौधों के हाल, बंदर खराब कर देते हैं। छत पर रखे गमलों को गिरा देना, मिट्टी उखाड़ देना, नई पत्तियां तोड़ देना या पूरा पौधा जड़ से निकाल देना, जैसी चीजें बहुत दुख देती है। अगर आप भी बंदरों से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बंदरों को भगाने के कुछ आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।

पटाखे फोड़ें

बंदरों को तेज आवाज से बहुत ज्यादा डर लगता है, अगर आप उनके सामने पटाखे फोड़ेंगे या छिपकर भी पटाखे फोड़ेंगे, तो बंदर डर से तुरंत भाग जाएंगे। हालांकि, कुछ समय बाद यह फिर से आ सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि बार-बार ऐसा करें। इससे बंदरों के मन में हमेशा के लिए डर बैठ जाएगा और वह आपके छत पर नहीं आएंगे। बंदरों को भगाने का यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

monkey problem in cities

स्टील की थाली और तेज-तेज आवाज करें

आपके पास अगर पटाखे नहीं है, तो आप बर्तनों का यूज कर सकती हैं। इसे बजाते हुए आप जितना हो सके, उतना शोर करें। आपको अचानक से शोर मचाना है, ताकि वह घबरा जाएं। स्टील की थाली या ढक्कन को कलछी या किसी डंडे की मदद से तेज-तेज लगातार बजाते रहे और साथ में सीटी या एयर हॉर्न भी बजाएं। यह बंदरों को भगाने का असरदार तरीका बताया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Japanese Zoo Viral Video: मां ने छोड़ा साथ, तो खिलौने को ही सीने से लगा बैठा ये मासूम; जापान के Zoo से वायरल हो रही यह वीडियो भावुक कर देगी आपको

protecting plants from monkeys

मिर्च पाउडर और पानी के घोल के गुब्बारे मारे

अगर आप बहुत ज्यादा परेशान हैं और तरकीब करने के बाद भी बंदर नहीं भाग रहे हैं, तो आप मिर्च पाउडर के घोल का गुब्बारा मार सकती हैं। गुब्बारा मारते हुए आपको ध्यान रखना है कि यह बंदरों को न लग। आपको बदरों के आस-पास मारना है, उनसे थोड़ी दूरी पर पानी गीरे। ऐसा करने से बंदर घबरा जाएंगे और भाग जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Viral Funny Videos: इन नन्हें उस्तादों का वीडियो देख खिलखिला उठेगा आपका चेहरा, सोशल मीडिया पर हो रहा है सबसे ज्यादा वायरल

urban monkey menace

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।