Swiss Internship: बहुत से बच्चों का विदेश जाने का सपना होता है। इस सपने को आप विदेश में मिलने वाली इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर पूरा कर सकते हैं। स्विट्जरलैंड में मिलने वाली इंटर्नशिप भी स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते हैं स्वीज इंटर्नशिप के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है और इससे जुड़ी अन्य जानकारी।
कैसे मिलेगी Swiss Internship?
स्विट्जरलैंड में निकलने वाली अलग-अलग नौकरी की वेकेंसी की तरह आप इंटर्नशिप की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप विश्वविद्यालय या एजेंसियों से संपर्क करके भी स्वीज इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (क्यों बेस्ट हैं ये इंटर्नशिप)
क्या स्वीज इंटर्नशिप पेड होती है?
स्वीज इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड अलग-अलग होता है। निर्भर करता है कि आप किस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर रहे हैं और वो इंटर्नशिप किस संस्थान द्वारा ऑफर की जा रही है। जैसे 31 जुलाई तक आप सीईआरएम, यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन जिनेवा, स्विट्जरलैंड की इंटर्नशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
आईलेट्स क्लीयर करना है जरूरी?
हमें बहुत बार देखने के लिए मिलता है कि हैं विदेश जाने के लिए आईलेट्स क्लीयर करना जरूरी है। हालांकि, आपको स्वीज इंटर्नशिप का आवेदन देने के लिए आईलेट्स क्लीयर करना जरूरी नहीं है।
क्या इंटर्नशिप के बाद जॉब ऑफर होती है?
बहुड बड़ा प्रश्व यह है कि क्या इंटर्नशिप के बाद संस्थाएं स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर करती हैं? इस सवाल का जवाब है हां, 3 से 6 महीने की इंटर्नशिप के दौरान आपकी पर्फोंरमेंस को देखा जाएगा और उसके बाद कपंनी आपको ऑफर लेटर देगी।
ट्रैवल अलाउंस कवर होता है?
हर संस्थान द्वारा ट्रैवल अलाउंस नहीं दिया जाता है, लेकिन कुछ संस्थान स्टूडेंट्स को 1 या दोनों तरफ का ट्रैवल अलाउंस देती हैं। बता दें कि इन सभी इंटर्नशिप को की जानकारी आप इंटर्नशाला जैसे प्लेटफॉर्स से प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ंःHZ Educate: अमेरिका में करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप को लिए करें अप्लाई
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों